Home Blog Page 103

नवादा पहुंचे तेजस्वी ने पीएम मोदी पर बोला हमला- कहा झूठे वादे के झांसे में अब नहीं होंगे नवादा के लोग शिकार, पढ़ें पूरी खबर 

0

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा बाबा भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाई गई संविधान को बचाने की है लड़ाई
नवादा का बेटा राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा सांसद बनेंगे तो दिन और रात कभी भी जाकर सुना सकते हैं अपनी समस्या
 17 साल बनाम 17 महीने पर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
तेजस्वी ने कहा रेलमंत्री रहते लालू जी ने बिहार को दिया तीन रेल कारखाना
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चायनिज गेम खेलकर लोगों से झूठा वादा करते फिर रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने नवादा की धरती से दस करोड़ नौकरी तथा विदेशों में जमा काला धन वापस लाकर गरीबों के खाते में 15-15 लाख रूपये देने का वादा किया था। उनके द्वारा पुनः इसी तरह का झूठा वादा कर लोगों को इसबार भी नवादा के लोगों को ठग कर चले गये हैं। इसलिए उनके झांसा में आकर देश और प्रदेश को बर्बादी की ओर ले जाने से बचाएं।

यह बातें शुक्रवार को नवादा के सरकारी आईटीआई के मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। जनसभा को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी ने नवादा लोकसभा में गरीब का बेटा व आपके घर का बेटा श्रवण कुशवाहा को लालटेन देकर भेजा है, इसे जलाने का काम करना आपकी जिम्मेदारी है। राजद ए-टू-जेड और बाप की पार्टी है। यह सिद्ध करते हुए कोयरी जाति के बेटा श्रवण को नवादा लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से अब तक नवादावासी बाहरी लोगों का दंश झेलते रहे हैं।

दस सालों में पीएम मोदी ने नहीं की मुद्दे की बात
दस साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोई मुद्दे की बात नहीं कर राम मंदिर के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि 18 साल से डबल इंजन की सरकार बिहार में चल रही है, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य की हालात बद से बदतर है। आज अपने पेट काटकर बच्चे को इसलिए पढ़ा रहे हैं कि बुढ़ापा का सहारा बनेगा, लेकिन 18 सालों तक कितने युवाओं को नौकरी मिली और रोजगार मिला यह सब आप देख रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि अपने ढलते उम्र में भी पुनः एकबार प्रधानमंत्री बनने के लिए मौका मांग रहे हैं और वहीं 18 साल के नौजवानों को अग्निवीर में बहाल कर 22 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के गारंटी का कोई गारंटी नहीं है। महंगाई पहले डायन लगता था और अब महबूबा बन गयी है। 

प्रथम चरण के चुनाव में परिवार वाद से भरा है एनडीए प्रत्याशी 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री परिवार वाद की बात करते फिर रहे हैं, जबकि प्रथम चरण के चारों लोकसभा में जिन लोगों को एनडीए ने प्रत्याशी बनाया है वह भी परिवार वाद है। गया से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी खड़े हैं, जिनका बेटा मंत्री है, तो समधन विधायक है। इसी तरह नवादा के भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर भी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर के बेटा है। वहीं जमुई लोकसभा के लोजपा आर के उम्मीदवार अरूण भारती भी चिराग पासवान के बहनोई हैं, इसके अलावा औरंगाबाद में भी भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के परिवार कांग्रेस पार्टी से एमपी और एमएलए बन चुके हैं।

रेलमंत्री रहते लालू जी ने बिहार दिया तीन रेल कारखाना
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव जब रेलमंत्री थे तब विभाग को 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिया था और बिहार में तीन रेल कारखाना भी लगवाये थे। उन्होंने कहा कि लालू जी का ही देन है कि पटरी पर दौड़ने वाली ट्रेनों की पहिया का कारखाना बिहार में ही है। इसके साथ ही गरीबों का ख्याल रखते हुए उन्होंने गरीब जनता को एसी का लाभ देते हुए गरीब रथ ट्रेन चलाया है। नेता प्रतिपक्ष ने 17 साल बनाम 17 महीना का जिक्र करते हुए कहा कि मैने 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है, जो पूरे देश में मिसाल है। सभा के अंत में उन्होंने नवादा लोकसभा प्रत्याषी श्रवण कुषवाहा को जनता से जीत का वादा लेकर माला पहनाने का काम किया।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा बाबा भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाई गई संविधान को बचाने की है लड़ाई
तेजस्वी यादव के साथ नवादा पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेष सहनी ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव खास चुनाव है, आजादी की लड़ाई का चुनाव है, लोकतंत्र और बाबा भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाई गई संविधान को बचाने की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे पूर्वज दो सौ साल लड़ाई लड़कर हिटलर से देश को आजाद कराया, ठीक उसी तरह से लड़ाई लड़कर लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए हुए कहा कि 2014 में भी एक नेता आये थे और अच्छे दिन लाने का वादा कर चले गये थे। उन्होंने कहा कि हिटलर भी चुनाव जीतने के लिए झूठा वादा किया करता था, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी झूठा वादा कर पुनः सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने सभी सांसदों को क्षेत्र के एक गांव को गोद लेने के लिए कहा था, सांसद गोद भी लिया, लेकिन आज उस गांव की क्या स्थिति है वह किसी से छिपा नहीं है। सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव ने किया तथा मंच संचालन गौतम कपूर चंद्रवंशी ने किया। चुनावी सभा को राजद प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, नवनिर्वाचित विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर, हिसुआ विधायक नितू सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान, लक्ष्मी साहू, पूर्व जिला पार्षद प्रेमा चौधरी तथा जिला पार्षद नितिश राज सहित महागठबंधन के दर्जनों नेताओं ने सम्बोधित किया।


राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने क्यों कहा पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनता के जनमानस मुद्दों का किया अपहरण, पढ़ें पूरी खबर 

0

राजद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा पीएम मोदी जनता को जो कहते हैं, उसे तेजस्वी पूरा करते हैं

प्रधानमंत्री ने जो जनता से वादा किया था, उसे आज तक नहीं किया पूरा 

मणिपुर में महिलाओं के साथ घटी घटना पर पीएम बने है मौनी बाबा

राजद प्रवक्ता ने किया दावा कहा लालू यादव के नेतृत्व में बिहार के कुल 40 सीट जाएगी  महागठबंधन के खाते में

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा लोकसभा चुनाव 2024 शायद पहला चुनाव है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता के जनमानस मुद्दों का अपहरण किया है, तो दूसरी ओर मुद्दे के साथ महागठबंधन सभी क्षेत्रों में लड़ाई लड़ रही है। राजद नेता तेजस्वी यादव का दवाई, पढ़ाई, कमाई, बेरोगारी, सिंचाई तथा कार्रवाई का मुद्दा है।

उक्त बातें गुरूवार को सद्भावना चौक स्थित राजद जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो जनता से वादा किया था, उसे आज तक पूरा नहीं किया और फिर उनके द्वारा झूठा वादा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुनावी सभा में उज्जवला योजना की बातें कहते फिर रह हैं, लेकिन उनके द्वारा यह नहीं बताया जाता है कि कितने लाभार्थी गैस से खाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी गरीब लोग गैस सिलेंडर नहीं लेते हैं, जिसका मुख्य कारण वर्ष 2014 में सिलेंडर का कीमत 450 रूपये था और आज उस सिलेंडर का कीमत 1000 रूपये हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का एक भी विकास योजना धरातल पर नहीं है, सभी योजना फ्लॉप कर गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में न तो एक सेन्ट्रल स्कूल का निर्माण हुआ और ना ही एक अच्छी अस्पताल बनी है। श्री मेहता ने कहा कि 10 साल के शासन काल में उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया।

आज किसान बेहाल है, नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही। एक तरफ प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो दूसरी तरफ मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस तरह की घटना हुई, उस पर मौनी बाबा बने हैं। चंदा व धंधा की राजनीति देश में हो रही है। वहीं प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता सह पुर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इस बार लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार में कुल 40 सीट जीत लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूठ की बात पूरे देश की जनता समझ चुकी है। इस बार देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हर वर्ग व हर समाज को साथ लेकर चल रहे हैं। मोदी सरकार कोई पांच ऐसा काम बताए जो देश के युवा वर्ग, किसान और महिलाओं के लिए किया है। श्री यादव ने कहा कि जो बात मोदी जी जनता को कहते हैं, उसे तेजस्वी पूरा करते हैं। 17 माह के कार्यकाल में तेजस्वी यादव ने 5 लाख 50 हजार नौकरियां दी है।

मोदी जी 70 साल में चुनाव लड़ते हैं और देश के युवा जीतोड़ शारीरिक मेहनत कर 4 साल में अग्निवीर बनकर रिटायरमेंट लेंगे। उन्होंने कहा की हम रोजगार, किसान और नौजवान के लिए काम करते हैं। मौके पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान, राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, प्रदेश राजद नेत्री लक्ष्मी साहू, नीलम पासवान, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राज, रंजन कुमार, अंकित कुमार तथा संतोष चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ईद से पहले दबंगों ने एक ही परिवार के दर्जन भर लोगों को मारकर किया अधमरा, एक रेफर, पढ़ें पूरी खबर  

0

नगर के भदौनी साह टोली में हुई वारदात, सभी घायल सदर अस्पताल में भर्ती 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में ईद से पहले बुधवार की शाम दबंगों ने एक ही परिवार के दर्जन भर लोगों की जमकर पिटाई कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक बालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिसे पटना रेफर कर दिया गया।

यह घटना नगर थाना क्षेत्र के भदौनी स्थित शाह टोला की है। दुर्भाग्य इस बात का है कि जिस वक्त उक्त मुहल्ले में दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार पर लाठी डंडे से प्रहार किया जा रहा था, उस वक्त शहर की सड़कों पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त फ्लैग मार्च निकला हुआ था।

हालात यह हो गया कि जब किसी पुलिस पदाधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली तब इलाजरत पीड़ित परिवार थाना में गुहार लगाने पहुंचे, परंतु थाना पुलिस ने उनको ही हिरासत में ले लिया। बता दें कि दबंगों द्वारा लाठी, डंडे व रोड़े-पत्थर से जिन लोगों को मारकर घायल किया गया है,

उनमें से एकराम शाह का 15 वर्षीय पुत्र इरफ़ान गंभीर रुप से जख्मी हो गया, जिसे पटना रेफर किया गया। बताया जाता है कि पीड़ित परिवार के लोग नया ई-रिक्शा लिया था, जिसे सद्भावना चौक पर लगाए हुए था,

जिसमें दबंग पक्ष वाले ई-रिक्शा में ठोकर मार दिया, जिसका विरोध करने पर हाथपाई हुआ। उसके बाद घर पहुंचकर पीड़ित परिवार की जमकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।

घायलों में मो इस्लाम शाह, रशीद शाह, कमाल शाह, जमाल शाह, सजदा खातून, मुन्नी खातून, शाहनवाज़ शाह, अफजल शाह, इरफ़ान शाह, मेनहार शाह, सद्दाम शाह तथा हारून शाह शामिल हैं।

पीड़ित परिजन ने बताया कि मारपीट करने वालों में मो सलीम शाह, मुन्ना शाह, मो शाहनवाज़, शेरू, कारू, गुड्डू, शाहिना खातून मन्नू शाह तथा मो अजीब सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

ईद को लेकर डीएम-एसपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च, लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने का किया अपील, पढ़ें पूरी खबर 

0

ईद में शांति व्यवस्था को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की हुई तैनाती
पूरे जिले में किया गया हाई एलर्ट, संवेदनशील इलाकों में विशेष रहेगी नजर
सोशल मीडिया व अफवाह से सावधान रहने का किया गया अपील
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा लोकसभा चुनाव और ईद पर्व को लेकर डीएम प्रशांत कुमार सीएच व एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करने के बाद शहर के बाजारों में भी डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च के दौरान बाजार का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से ईद पर्व, छठ व रामनवमी को शांति व सद्भावपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। वहीं लोकसभा चुनाव में भी शांति व्यवस्था के तहत मतदान करने का अपील किया। गौरतलब हो कि नवादा में ईद सहित सभी त्यौहारों व चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है।

जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है और किसी भी तरह के उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए हर तरह से तैयारी कर ली है। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। ईद को लेकर डीएम प्रशांत कुमार सीएच के नेतृत्व में पुलिस बलों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च समाहरणालय से निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय में सम्पन्न हुआ।

एसपी श्री शर्मा ने कहा कि बाहर से प्रयाप्त मात्रा में पुलिस जवान मंगाया गया है, चुनाव तक काफी संख्या में पुलिस फोर्स नवादा पहुंच जायेगी। उन्होंने असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की सख्त हिदायत दी। वहीं असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा उपद्रव नहीं किया जाये इसको लेकर पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा शहर के कुछ संवेदनशील इलाके हैं उसपर पुलिस की खास नजर है।

साथ ही ईद के मौके पर विभिन्न मस्जिदों में लगने वाली नमाजियों की भीड़ को देखते हुए उन स्थानों पर भी व्यापक पुलिस व दंडाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इस बार एक खास तैयारी की गई है, जिसमें सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जायेगी। किसी प्रकार का आपत्ति जनक मैसेज जिससे समाज में वैमनसता कायम करता हो वैसे मैसेज करने वालों पर खास नजर रखी जायगी। किसी प्रकार का भड़काउ मैसेज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होने बताया कि अधिकांश विवाद का कारण भड़काउ मैसेज होता है।

इसपर पुलिस प्रशासन ने खास तैयारी कर रखी है। इसके अलावा पूर्व के घटनाओं में शामिल लोगों का भी लिस्ट बनाया गया है। हर तरफ शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण के साथ ईद का त्योहार मनाने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदाताओं को 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील किया। इसके साथ ही डीएम ने शरारती, उग्रवादी, असमाजिक एवं अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने एवं उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवायी करने का निर्देश भी जारी कर दिया है।

सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर 

ईद को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा से भी नजर रखी जायेगी। जिसका मोनेटरिंग सीधे एसपी के नेतृत्व में रहेगा। सीसीटीवी से निगरानी केवल उपद्रवियों पर ही नहीं है बल्कि उन पुलिस पर भी नजर रहेगी जो ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतेंगे।

जानिए, नवादा शहर में ईद पर्व पर किस मस्जिद में कितने बजे अदा की जाएगी नमाज, पढ़ें पूरी खबर  

0

शहर के 18 मस्जिदों व ईदगाह पर अदा की जाएगी ईद की नमाज 

नेशनल इस्लामिक फेस्टिवल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नेजाम खां कल्लू ने समय-सारिणी जारी कर दिया जानकारी  

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले में ईद का त्योहार गुरुवार यानि जुम्मेरात को मनाया जायेगा। इस त्योहार को लेकर अंतिम खरीदारी करने में लोग जुटे हैं। इसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बीते शुक्रवार को जिले के मस्जिदों में रमजान माह के अंतिम जुमे पर अलविदा रमजान की नमाज अदा की गयी। शहर के 18 मस्जिदों व ईदगाह सहित 19 जगहों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसको लेकर नेशनल इस्लामिक फेस्टिवल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

नेजाम खां कल्लू ने लिखित बयान जारी कर बताया कि ईद त्यौहार में शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करते हुए अंतिम नमाज ईदगाह पर सुबह 9.30 बजे पढ़ी जाएगी। मस्जिदों में ईद के नमाज अदा किये जाने का समय-सारिणी की जानकारी देते हुए

उन्होंने कहा कि शहर के एनएच 20 स्थित फैजुल बारी मस्जिद के समीप राबिया मस्जिद में सुबह 7.30 बजे एक जमात में, बैतूल मोकर्रम मस्जिद में 7.45 बजे एक जमात में, रसूल नगर भदौनी स्थित मोइनिया मस्जिद में 7.30 बजे एक जमात में, नन्हू नगर स्थित हनीफिया मस्जिद में 7 बजे एक जमात में, तकियापर कुरैशी मस्जिद में 8 बजे एक जमात में,

मिर्जापुर हाट पर मदीना मस्जिद में 8 बजे एक जमात में, कुरैसी मुहल्ला मस्जिद अल्दुआ में 7.30 बजे एक जमात में, अंसार नगर जामा मस्जिद में 7.30 बजे एक जमात में, मोगलाखार बड़ी मस्जिद में 7.30 बजे व 8.30 बजे दो जमात में,

इस्लाम नगर नूरानी मस्जिद में 7 बजे व 8 बजे दो जमात में, बड़ी दरगाह के बड़ी मस्जिद में 7.30 बजे एक जमात में, तकिया पर कलीमुल्लाह मस्जिद में 6.45 बजे एक जमात में, तकिया पर बेलाल मस्जिद में 7 बजे एक जमात में, अजमत नगर अल्मीनार मस्जिद में 7 बजे एक जमात में,

मोगलाखार अकबरी मस्जिद में 7 बजे एक जमात में, अंसार नगर मक्का मस्जिद में 7.15 बजे एक जमात में, कमालपुर उमर मस्जिद में 7.15 बजे एक जमात में, मोगलाखार बड़ी मस्जिद में 7.30 व 8.30 बजे दो जमात में तथा ईद का अंतिम नमाज ईदगाह पर 9.30 बजे नमाज अदा की जाएगी।

तेजस्वी यादव 12 को नवादा में भरेंगे हुंकार, पीएम मोदी के सवाल का देंगे जवाब, पढ़ें पूरी खबर 

0

सरकारी आईटीआई के मैदान में करेंगे चुनावी जनसभा को सम्बोधित, राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के पक्ष में मांगेंगे वोट
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी रहेंगे साथ में, महागठबंधन के कार्यकर्ता तेजस्वी के आगमन को लेकर हैं उत्साहित
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बड़े-बड़े नेताओं का दौरा तेज पकड़ लिया है। इस चुनावी समर में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नवादा में जनसभा का आयोजन हुआ, उसके तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री को जवाब देने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आगमन 12 अप्रैल को नवादा के सरकारी आईटीआई के मैदान में होने जा रहा है।

वहीं उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी साथ रहेंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नवादा के सरकारी आईटीआई के मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। साथ ही नवादा लोकसभा के राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के लिए नवादा वासियों से वोट मांगेगे।

तेजस्वी यादव को नवादा आगमन पर राजद सहित महागठबंधन के नेता और कार्यकर्त्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव ने बताया कि 12 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नवादा लोकसभा क्षेत्र वासियों को सम्बोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकारी आईटीआई के मैदान में उनके आने की तैयारी में कार्यकर्त्ता जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्याषी श्रवण कुषवाहा अपने तूफानी क्षेत्र दौरा के दौरान लोगों से 12 अप्रैल को तेजस्वी यादव के जनसभा में आने का न्यौता भी दे रहे हैं।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के हर पदाधिकारी नवादा संसदीय क्षेत्र में दौरा करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हर बातों का जवाब तेजस्वी यादव नवादा की धरती पर देने का काम करेंगे और लोगों को घर के बेटा के पक्ष में मतदान करने का अपील भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सरकारी आईटीआई के मैदान जनसभा तक आने वालों के लिए बेहतर इंतजाम किया गया है, ताकि इस भीषण गर्मी में आम नागरिकों को कोई परेषानी नहीं हो।

नवादा में तीन साल के अंदर चार अज्ञात साइबर ठगों ने लगाया बैंक को 10.41 लाख का चूना, पढ़ें पूरी खबर 

0

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के 86 खाते से निकाले रुपये, बैंक ने साइबर थाना में दर्ज कराया मामला
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

साइबर अपराध की दुनिया में अब नवादा जिला जामताड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। अब पूरी तरह से नवादा जामताड़ा का रूप धारण कर लिया है। साइबर अपराधी नित्य नये-नये सिस्टम का आगाज कर लोगों को चूना लगा रहे हैं।

साल के 365 दिनों में 350 दिन ऐसा होता है, जिसमें साइबर अपराधी की घटनाएं जरूर दर्ज होती है। हालात यह हो गया है कि पूरे देश में नवादा के साइबर ठगों का गिरोह सक्रीय हो चुका है। इसमें नवादा जिले के वारिसलीगंज, काशीचक, शाहपुर तथा पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव पूरी तरह से साइबर अपराधियों का हब बन गया है।

इन इलाकों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, बावजूद जल्दी करोड़पति बनने का मंशा पाल रखे युवा वर्ग इस अपराध के दलदल में धंसते ही चले जा रहे हैं। आप जानकर हैरान रह जायेंगे कि इसमें सभी साइबर अपराधी 15 से 25 वर्ष आयु के होते हैं।

वहीं जिले में 4 अज्ञात साइबर अपराधियों ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) में गड़बड़ी कर 10 लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए। मामला जिले के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बकसोती शाखा से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि आधार कार्ड में गड़बड़ी कर अपराधियों ने 86 उपभोक्ताओं के बैंक खातों से इतनी बड़ी राशि को निकाल लिया है। इस संबंध में साइबर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजीत सिंह ने बताया कि

ग्राहक सेवा केन्द्रों (सीएसपी) की मदद से एईपीएस में गड़बड़ी कर वर्ष 2017 से 2020 के बीच राशि निकाली गयी है। फिलवक्त इसमें शामिल 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही अधिक जानकारी दी जाएगी।

इधर, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विपुल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही इसकी सूचना जिले के साइबर थाना को देकर जांच का अनुरोध किया गया है।

नवादा लोकसभा चुनाव में श्रवण के रथ को रफ्तार देने के लिए शक्ति सिंह यादव कैसे बने सारथी, पढ़ें पूरी खबर 

0

राजद ने शक्ति सिंह यादव को बनाया नवादा लोकसभा का प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के रथ को रफ्तार देने के लिए पार्टी आलाकमान ने शक्ति सिंह यादव को सारथी बनाकर भेज दिया है। ऐसे में नवादा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा की रफ्तार तेज पकड़ लिया है।

बता दें कि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राजद के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव को इस लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने श्री यादव को नवादा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी प्रतिनियुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि लोेकसभा आम चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। संविधान द्वारा हमें सरकार बनाने का जो लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है, उसे समाप्त करने की साजिश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा एवं आम नागरिकों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने की लड़ाई को लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाने को लेकर नवादा लोकसभा क्षेत्र का श्री यादव को प्रभारी बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव क्षेत्र एवं प्रदेश मुख्यालय के बीच समन्वय तथा चुनाव कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही राजद उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा को जीत दिलाने का हर सम्भव प्रयास अपेक्षित है। श्री यादव को नवादा लोकसभा प्रभारी बनाये जाने पर राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चंद्रवंशी तथा राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा सहित दर्जनों नेताओं ने श्री यादव को बधाई दी है।

गौरतलब हो कि जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे तूफानी दौरा तेज होता जा रहा है। राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा की बढ़ती लोकप्रियता ने इस चुनाव को धीरे-धीरे दिलाचस्प बनाता जा रहा है।

फिलवक्त राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात जनसम्पर्क अभियान में जुटे हैं। श्री कुशवाहा के इस जीतोड़ मेहनत से दूसरे प्रत्याशियों की नींद हराम होने लगी है।

नवादा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं से ऐसे मिले फ्रेंडली, बढ़ाया हौसला, पढ़ें पूरी खबर 

0

हैलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Report by Nawada News Xpress 

नवादा/ सूरज कुमार 

रविवार को नवादा के पावन भूमि पर विश्व के लोकप्रिय नेता व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं से फ्रेंडली मिले। उनके इस व्यवहार से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

साथ ही पीएम के मिलने से उन कार्यकर्ताओं में एक नई जोश और ऊर्जा देखने को मिला। कार्यकर्ताओं द्वारा हैलीपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया, जो उनके लिए बड़ी सौभाग्य की बात रही है।

प्रधानमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से पद, दायित्व और हालचाल पूछे, जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनसे बात किया और अपना परिचय दिया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री हम सभी कार्यकर्ताओं से एक अभिभावक की तरह मिले, जिससे अपनत्व का भाव मिला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सामने देखकर हम सभी कार्यक्रता अपने आप को गौरवान्वित और उत्साहित महसूस कर रहे थे कि देश का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का लोकप्रिय नेता से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

गौरतलब हो कि नवादा लोकसभा चुनाव में खड़े भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए नवादा चुनावी जनसभा को संबोधित करने नवादा पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं को मोदी से रु-ब-रु होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री का स्वागत करने वाले कार्यक्रर्ताओं में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रो विजय कुमार सिन्हा, शशिभूषण कुमार बब्लू, जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, रामानुज कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता,

नरेश वर्मा, सतीश सिन्हा, प्रताप रंजन, विनोद कुमार भोली, जितेंद्र पासवान, अनीता मेहता, जिला मंत्री अनिरुद्ध सिंह चंद्रवंशी तथा इंदु चंद्रवंशी शामिल थे।

न्यूरोसर्जन डॉ ब्रजेश ने कैसे सर पर लगे गंभीर चोट को बगैर सर्जरी के किया ठीक, पढ़ें पूरी खबर 

0

धर्मशीला देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ इलाज, बेहतर स्वास्थ्य सेवा का दिया मिसाल 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के रोह निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार को धर्मशीला देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक ने स्वास्थ्य सेवा का मिसाल देते हुए बगैर ऑपरेशन के ही ठीक कर दिया। उक्त मरीज को जब धर्मशीला देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लाया गया था,

तब सर पर काफी गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। पिछले 4 अप्रैल को रोह में हुई सड़क दुर्घटना में राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे। सर पर गंभीर चोट लगने के बाद तुरंत बेहोश हो गये थे।

घटना के बाद उन्हें कई अस्पताल ले जाया गया, जहां सर पर चोट के कारण इलाज करने से मना कर दिया गया। जब उन्हें धर्मशीला देवी अस्पताल लाया गया, तब तुरंत डॉक्टर्स की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया। जांच करने पर पाया गया कि उनके सर के अंदरूनी हिस्से मे काफ़ी चोट है और दाहिने आंख के उपर वाली हड्डी भी टूटी हुई है, जिससे आंख की रौशनी भी चली गयी है ।

धर्मशीला देवी अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ ब्रजेश कुमार ने जांच के बाद यह निर्णय लिया कि बिना मस्तिष्क सर्जरी किये सिर्फ दवा से मरीज का इलाज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कई केसेस में सर्जरी करना भी मरीज के लिए घातक सिद्ध होता है।

लगातार दवा और उपचार के बाद मात्र चार दिनों मे मरीज़ के ब्रेन के सूजन को ठीक किया गया और उसकी आंख की रौशनी भी बढ़ गयी। डॉ ब्रजेश के द्वारा बगैर सर्जरी के मरीज को बचाने और उसे ठीक कर देने पर परिजन भी काफ़ी खुश हैं। 

मरीज के भाई संजीत ने बताया कि जब वह अपने भाई को अस्पताल ले कर आये थे, तब उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मरीज बच पायेगा, लेकिन डॉ ब्रजेश की टीम ने जिस तरीके से मरीज का इलाज कर उसे ठीक किया यह एक चमत्कार से कम नहीं है।

अस्पताल की सुविधाएं एवं सेवा से मरीज के परिजन संतुष्ट दिखे और उन्होंने उम्मीद जताई की आगे भी यह अस्पताल ऐसे ही मरीजों की सेवा करता रहेगा। गौरतलब हो कि इससे पहले भी डॉ ब्रजेश ने एक महीने के अंदर सात से ज्यादा मस्तिष्क की जटिल सर्जरी सफलता पूर्वक कर चुके हैं और वे सभी मरीज़ बिलकुल स्वास्थ्य हैं।

You cannot copy content of this page