डीएलएड में नामांकन का आखिरी मौका! 15 और 16 अक्टूबर को चूके तो हाथ से निकल सकता है अवसर

डीएलएड में नामांकन

गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, नवादा में तृतीय चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू, इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर कराएं चयन

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स सत्र 2026-28 में नामांकन का सुनहरा अवसर है। गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, नवादा में नामांकन प्रक्रिया के तहत तृतीय चरण में चयन का मौका दिया जा रहा है।

ads

ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का नामांकन अब तक नहीं हो पाया है, उनके लिए 15 और 16 अक्टूबर की तारीख बेहद महत्वपूर्ण है। मंगलवार को गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, नवादा के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएलएड कोर्स के संचालन और नामांकन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ads

बैठक के दौरान बताया गया कि महाविद्यालय में डीएलएड सत्र 2026-28 के लिए नामांकन की प्रक्रिया बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार संचालित की जा रही है।

advertisment

प्रथम और द्वितीय चरण की प्रक्रिया पूरी, अब तृतीय चरण की बारी

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, नामांकन के प्रथम और द्वितीय चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तृतीय चरण में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों को 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को महाविद्यालय में अपना चयन सुनिश्चित कराना होगा।

ads

तारीख न चूकें, वरना नामांकन से रह सकते हैं वंचित

डीएलएड कोर्स में नामांकन की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। निर्धारित तिथि के भीतर चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराने वाले अभ्यर्थी नामांकन के अवसर से वंचित हो सकते हैं।

advertisement

जनहित में जरूरी सूचना:

शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी 15 और 16 अक्टूबर की निर्धारित तिथि को गंभीरता से लें तथा नामांकन से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, नवादा के कार्यालय से संपर्क करें।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page