पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर 30 हजार की लूट, 48 घंटे में एक अपराधी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हथियार

एसपी अभिनव धीमान ने प्रेसवार्ता में किया लूटकांड का खुलासा, देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, 20 हजार नकद और मोबाइल बरामद; दूसरे अपराधी की तलाश में छापेमारी जारी

Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

नवादा। जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर पेट्रोल पंप कार्यालय से 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटने वाले अपराधी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अभिनव धीमान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई राशि में 20 हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया गया है।

ads

वारदात में इस्तेमाल ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जबकि घटना स्थल से एक जिन्दा कारतूस व एक चपटा पिलेट बरामद हुआ है। वहीं इस लूटकांड में शामिल दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

ad

एसपी ने बताया कि 20 नवंबर 2026 को करीब तीन बजे सूचना मिली कि सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के एनएसएस इंटरप्राइजेज हरि ओम पेट्रोल पंप, पुरैनी के कार्यालय में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 30 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल लूट लिया है।

ad

इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन पर सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।

ad

एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए रजौली एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

ads

इस दौरान घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक चपटा हुआ पिलेट बरामद किया गया। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

ad

खेत में छिपाकर रखा था हथियार और लूट की रकम

एसपी के अनुसार, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के बारत गांव निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गुनगुन कुमार सिंह (31 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए लाइनर के रूप में अपनी भूमिका बताई।

ads

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर बारत गांव के बाहर एक खेत में छिपाकर रखा गया एक अवैध देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई 20 हजार रुपये और एक मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया है।

ad

गिरफ्तार आरोपी का पहले से दर्ज है आपराधिक मामला

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध 4 सितंबर 2026 को सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 100/26 पहले से मामला दर्ज है।

advertisment

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, लूटकांड में शामिल दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

advertisement

प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page