सड़क दुर्घटना में बर्तन व्यवसायी युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

युवक की मौत

करमा गांव में गणेश पूजा का उत्सव मातम में बदला, नाटक कार्यक्रम स्थगित

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में नरहट थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार अकबरपुर के समीप फतेहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाता था। तीज पर्व को लेकर वह अपने ससुराल रजौन गया था। बुधवार को वह अपने साले के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान नारदीगंज के पड़रिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। युवक लगभग दो साल पूर्व शादी हुआ था।

advertisement

अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही करमा गांव में चल रहे गणेश पूजा के उत्सव का माहौल गम में बदल गया। गांव में गणेश पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय नाटक का मंचन किया जा रहा था। घटना के बाद नाटक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।

advertisment

अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी प्रवीण चंद्रवंशी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ads
Ad
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page