लगातार छठी बार चंद्रिका प्रसाद बने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष

लगातार छठी बार चंद्रिका प्रसाद

त्रैवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से हुआ शाखा पदाधिकारियों का चयन, कर्मचारियों के हितों की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की नवादा शाखा का त्रैवार्षिक चुनाव गुरुवार को यूनियन कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

ads

चंद्रिका प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री भोला श्रीवास्तव मौजूद रहे। शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी और शाखा परिषद का गठन किया गया।

ad

इसमें चंद्रिका प्रसाद को लगातार छठी बार शाखा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शक्ति, बुद्धि और भक्ति

चुनाव में प्रेम रंजन को कार्यकारी अध्यक्ष, गोपाल चंद्रा एवं रवि कुमार को उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार सुमन को शाखा सचिव तथा राजेश कुमार सिन्हा को संयुक्त सचिव चुना गया।

ad

वहीं आरके वर्मा, गोपाल चंद्रा, सरोज कुमार, आयुष कुमार एवं प्रदीप कुमार को सहायक सचिव बनाया गया। दिनेश कुमार, हिम्मत कुमार, कृष्णा प्रसाद एवं शतवंत कुमार को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

ads

इसके अलावा राहुल कुमार, देवनंदन कुमार, गुड्डू कुमार, राजेश कुमार, रंजीत कुमार, आरति सक्सेना एवं पुनीत कुमार को शाखा परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया।

ads

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं परिषद सदस्यों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई।

advertisment

इसके पूर्व यूनियन सदस्यों ने पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री भोला श्रीवास्तव सहित गया से आए मिथिलेश कुमार एवं मुकेश कुमार का माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया।

ads

पुरानी पेंशन और आठ घंटे कार्य अवधि के लिए जारी रहेगा संघर्ष
नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा यूनियन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुरानी पेंशन योजना लागू कराने, विभागीय नियमानुसार कर्मचारियों से आठ घंटे काम लेने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन का संघर्ष लगातार जारी है। जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।

advertisement

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्हें लगातार छठी बार अध्यक्ष चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। बैठक में नवादा स्टेशन अधीक्षक मुनेश्वर प्रसाद, वरीय प्रशाखा अभियंता तारकेश्वर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page