घर में अकेली 14 वर्षीया नाबालिग बच्ची से छेड़खानी, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

14 वर्षीया नाबालिग बच्ची से छेड़खानी

खाना बनाने के दौरान घर में घुसा युवक, शोर मचाकर बच्ची ने बचाई अपनी जान,पीड़िता के पिता ने रजौली थाने में दिया लिखित आवेदन,प्राथमिकी दर्ज

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 14 वर्षीया नाबालिग बच्ची के साथ घर में घुसकर बदसलूकी और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। घटना बीते 16 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे की है, जब पीड़िता अपने घर में अकेली खाना बना रही थी।

उसकी मां हजारीबाग गई हुई थी और पिता पेशे से टेम्पो चालक होने के कारण सुबह ही काम पर निकल गए थे। इसी का फायदा उठाकर कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के चौधरीडीह निवासी घुटरा यादव के 26 वर्षीय पुत्र शशि यादव उर्फ पकड़ी घर में चाकू मांगने के बहाने दाखिल हुआ।

advertisement

जब बच्ची ने चाकू नहीं होने की बात कही, तो आरोपी बाहर निकलकर दोबारा घर के अंदर घुसा और जबरन उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट व अश्लील हरकतें करते हुए उसे धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसके पिता को गोली मार देगा।

advertisment

आरोपी ने यह भी धौंस जमाया कि वह केस लड़ने के लिए 50 हजार रुपये अलग से रखता है और उसे कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हालांकि, हिम्मत दिखाते हुए नाबालिग बच्ची ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और आरोपी को धक्का देकर किसी तरह जान बचाकर बाहर भागी। घटना के समय पड़ोस के एक युवक ने पीड़िता के पिता को फोन कर बच्ची के रोने की सूचना दी, जिसके बाद पिता तुरंत सवारी छोड़कर घर पहुंचे। डरी-सहमी नाबालिग ने रोते हुए अपने पिता को पूरी आपबीती सुनाई।

ads

इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ रजौली थाना पहुंची और आरोपी शशि यादव के खिलाफ नामजद लिखित आवेदन देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Ad

रजौली थाना की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई स्नेहा कुमारी ने पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों से घटना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वहीं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार से आवेदन प्राप्त हुआ है। पीड़ित द्वारा शशि यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page