मोदी सरकार के 12 साल पर नवादा में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, साहब कोठी मंदिर में हवन-पूजन के साथ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना बोले— सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नई पहचान बना भारत, कार्यकर्ताओं ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवादा के साहब कोठी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी ने धार्मिक आस्था और राजनीतिक संकल्प का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि “मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल” केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया और सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर प्रताप रंजन, अरविंद गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, मुकेश कुमार, अजित शंकर, जितेंद्र पासवान, माधुरी वर्णवाल, राधेश्याम चौधरी, मनोज सिंह, तरुण राजवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page