नवादा में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, कारीगर गिरफ्तार, कट्टे-कारतूस और उपकरणों का जखीरा बरामद

अवैध हथियारों

नालंदा-नवादा सीमा पर बनगंगा गांव में चल रहा था अवैध हथियार निर्माण का धंधा, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, कट्टा, कारतूस और उपकरण बरामद

Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

नवादा। जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नारदीगंज थाना पुलिस ने नालंदा-नवादा जिले की सीमा पर स्थित बनगंगा गांव में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।

ads

मौके से हथियार बनाने के कथित कारीगर विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

ads

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व सदर एसडीपीओ-टू राहुल कुमार सिंह ने किया। पुलिस टीम ने बनगंगा गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण से जुड़े ठिकाने का खुलासा किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध हथियारों के निर्माण और आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क को लेकर भी जांच तेज होने की संभावना है।

advertisment

हथियार बनाने के उपकरणों का मिला जखीरा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। बरामद सामान में 30 लोहे की रेती, छह हथौड़े, दो ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीनें, चार बेंच वाइस, देसी कट्टे बनाने के 15 सांचे और बंदूक की चार नाल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

ads

इतनी बड़ी संख्या में हथियार निर्माण से संबंधित सामान की बरामदगी के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यहां कब से अवैध हथियार बनाए जा रहे थे और तैयार अथवा अर्धनिर्मित हथियारों की आपूर्ति किन लोगों तक की जाती थी।

ads

कारीगर के बेटे की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार निर्माण के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में आरोपी के पुत्र दिलीप विश्वकर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हथियारों की आपूर्ति का नेटवर्क कितना विस्तृत है।

advertisement

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद मिनी गन फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page