जदयू का बड़ा एक्शन! क्यों पति-पत्नी अनंत सिंह और नीलम देवी छह साल के लिए हुए निष्कासित

जदयू का बड़ा एक्शन!

मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी पर गिरी गाज, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दोनों की प्राथमिक सदस्यता रद्द

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

पटना/नवादा। बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह और उनकी पत्नी, पूर्व विधायक नीलम देवी को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

ads

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की गई है।

ads

पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप

जदयू के आदेश के मुताबिक, अनंत सिंह पर पार्टी के निर्देशों की लगातार अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने तथा हाल में संपन्न विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध काम करने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया गया है। इसी आधार पर उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

advertisment

अनंत सिंह की विधायकी समाप्त करने की अनुशंसा की मांग

कार्यालय आदेश में पार्टी के माननीय अध्यक्ष से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता अविलंब समाप्त करने की अनुशंसा की मांग की गई है। हालांकि, यह अनुशंसा है, विधानसभा सदस्यता समाप्त होने का अंतिम निर्णय नहीं है।

ads

पत्नी नीलम देवी पर भी कार्रवाई

अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी के खिलाफ भी जदयू ने कार्रवाई की है। आदेश में उन्हें दलविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए उनकी भी प्राथमिक सदस्यता रद्द करने और छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की गई है।

ads

गौरतलब हो कि एक ही आदेश में पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश पत्र जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अब इस फैसले के राजनीतिक प्रभाव और आगे की गतिविधियों पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

advertisement
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page