नवादा में मॉडर्न ग्रुप के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर कैसे बिखेरा देशभक्ति का जलवा, पढ़ें पूरी खबर

देशभक्ति गीतों के साथ रामभक्ति व गीत-संगीत से सराबोर हुए लोग, शहीद चंदन को भी किया गया याद

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित सभी विद्यालयों- माॅडर्न इग्लिश स्कूल कुंती नगर, माॅडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया, सीनियर विंग एवं जूनियर विंग, न्यू माॅडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ, एवं माॅडर्न इंटरनेशनल स्कूल, नारदीगंज आदि में गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का‌ शुभारंभ मुख्य अतिथि माॅडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के चेयरमैन, शिक्षाविद एवं समाजसेवी डाॅ अनुज सिंह के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीद चंदन सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात उन्होंने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली।

विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी उप प्राचार्यों ने मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय आए डाॅ अनुज सिंह को पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के साथ ही अन्य लोगों के द्वारा विशिष्ट अतिथि शहीद चंदन के पिता एवं भाई को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

अलग-अलग शाखाओं के विद्यार्थियों के द्वारा शानदार झांकियां निकाली गईं। जिनमें अयोध्या राम मंदिर, बिरसा मुंडा-तिलका मांझी-सिद्धो कान्हो की झांकी, दांडी मार्च, राम दरबार, आजादी का अमृत महोत्सव, राम सेतु, मकरध्वज एवं श्रवण कुमार को दर्शाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डाॅ अनुज सिंह, विशिष्ट अतिथि शहीद चंदन के पिता मौलेश्वर सिंह, विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास एवं सभी शाखाओं के उप प्राचार्यों सुजय कुमार, मिथिलेश विजय, वीणा वर्णवाल, मिखाईल चौधरी तथा सुखदेव कुमार आदि के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

जिसके बाद विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, संगीत, गायन एवं वादन प्रस्तुत करलोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को देखने पहुंचे हजारों की संख्यां में उपस्थित अभिभावक एवं अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए।

इस दौरान मंच संचालन भी विद्यालय के छात्रों के द्वारा ही किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हाल ही में जम्मू के पुंछ इलाके में आतंकी हमले में शहीद हुए नवादा के लाला शहीद चंदन की शहादत एवं अंतिम यात्रा के उपर आधारित नाटक का मंचन रहा।

बच्चों की जीवंत प्रस्तुति देख उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य गोपाल चरण दास ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया। इस अवसर पर सभी विद्यालय के शिक्षक, हजारों विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य आगंतुक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page