HomeBreaking Newsसपनों को मिली उड़ान: मॉडर्न इंग्लिश...

सपनों को मिली उड़ान: मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने NEET-JEE में गाड़े सफलता के झंडे, पूरे नवादा को किया गौरवान्वित

AIR रैंक हासिल कर मेधावियों ने लिखी कामयाबी की नई इबारत। निदेशक डॉ. अनुज सिंह बोले— “हर विद्यार्थी में सफलता की क्षमता है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन, स्वाध्याय और दृढ़ संकल्प की है।” विद्यालय में मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। एक बार फिर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, नवादा ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर मेहनत के दम पर छोटे शहरों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। NEET एवं JEE Advanced 2026 के शानदार परिणामों ने न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे नवादा जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

विद्यालय के मेधावी छात्रों ने प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा। NEET में अमूल राज (AIR 798), शशांक शेखर (AIR 10737), शिखा साही (AIR 32755) एवं नबनंदिनी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जबकि JEE Advanced में मुस्कान वर्धन ने AIR 1922 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इन सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के चेहरे पर सफलता की चमक और अभिभावकों की आंखों में गर्व साफ झलक रहा था।

डॉ. अनुज सिंह ने बढ़ाया हौसला, बोले— सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं

विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल छात्रों की नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वाध्याय, अनुशासन और कठिन परिश्रम से हर कठिन परीक्षा को भी आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मॉडर्न इंग्लिश स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों, अनुभवी शिक्षकों और प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी उपलब्ध कराता रहेगा, ताकि नवादा के अधिक से अधिक छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

‘लगातार अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी ताकत’

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. धर्मवीर सिन्हा ने कहा कि NEET और JEE जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में बड़ी उपलब्धियों के लिए तैयार करना है।

जूनियर्स को दिया सफलता का मंत्र

सफल विद्यार्थियों ने अपने जूनियर साथियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोजाना स्वाध्याय, समय का सही प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल और अन्य अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर नियमित अध्ययन करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में पूरे विद्यालय परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का नया इतिहास रचते हुए नवादा और बिहार का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page