कार देखकर नहीं हुआ शक… तलाशी ली तो खुल गया शराब का राज, कौन है गिरफ्तार मिथुन कसेरा?

गिरफ्तार मिथुन कसेरा

रजौली चेकपोस्ट पर 432.360 लीटर विदेशी शराब बरामद, हजारीबाग का धंधेबाज लग्जरी कार के साथ गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद झारखंड से शराब की खेप लाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रजौली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लक्जरी कार से 432.360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। शराब को वाहन के अंदर इस तरह छिपाकर रखा गया था कि सामान्य जांच में आसानी से पकड़ में न आए। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

ads

उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस टीम रजौली चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड की ओर से आ रही सफेद रंग की महिंद्रा XUV-500 (जेएच-10-एजी/9100) को रोककर तलाशी ली गई।

advertisement

तलाशी के दौरान वाहन के भीतर छिपाकर रखी गई अलग-अलग ब्रांड की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में ओल्ड हैबिट व्हिस्की 375 एमएल की 600 बोतलें, रॉयल चैलेंज व्हिस्की 180 एमएल की 192 बोतलें तथा लंडन बेवरेजेज जॉर्ज विलियम व्हिस्की 180 एमएल की 960 बोतलें शामिल हैं। कुल मिलाकर 1,752 बोतलें बरामद की गईं।

advertisment

मौके से गिरफ्तार चालक की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के रमुआ धोबी मुहल्ला निवासी मिथुन कुमार कसेरा (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

ads

उत्पाद विभाग के अनुसार, अंतरप्रांतीय सीमा पर स्थित रजौली चेकपोस्ट पर शराब तस्करी रोकने के लिए छोटे-बड़े सभी वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है। इसी जांच अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई संभव हुई।

Ad

गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे उत्पाद पुलिस की अभिरक्षा में संबंधित दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page