नवादा के स्टेशन रोड में चोरों का ‘बैटरी कांड’, ताला तोड़कर ढाई लाख का माल चोरी कर हुआ फरार

स्टेशन रोड में चोर

रात में दुकान बंद कर घर गया था दुकानदार, सुबह टूटा मिला शटर का ताला, ई-रिक्शा और ट्यूबलर बैटरियां व इन्वर्टर लेकर फरार हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। शहर के रिहायशी इलाका स्टेशन रोड में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए शटर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की बैटरियां व इन्वर्टर चोरी कर ली। चोरी की वारदात के बाद इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

ads

घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार राहुल कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

advertisement

पीड़ित दुकानदार राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह 20 सितंबर की रात्रि करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर मिर्जापुर स्थित घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। दुकान के अंदर प्रवेश करने पर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

advertisment

दुकानदार ने जब दुकान में रखे सामान की जांच की तो ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाली बैटरियां और ट्यूबलर बैटरियां सहित कई इन्वर्टर गायब मिली। राहुल कुमार के अनुसार चोरी गई समानों की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंचे और चोरी की वारदात को लेकर चिंता जताई।

ads

पीड़ित ने नगर थाना पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर चोरों का पता लगाने, उन्हें गिरफ्तार करने तथा चोरी गई बैटरियों को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Ad
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page