अब विद्यार्थियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, जिलेभर में लगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

विद्यार्थी सहयोग शिविर

शैक्षणिक, छात्रावास और छात्र हित से जुड़ी शिकायतें सुनी गईं, योजनाओं और सुविधाओं की भी दी गई जानकारी

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं के प्रभावी और समयबद्ध समाधान को लेकर मंगलवार को जिलेभर में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। सात निश्चय-03 के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को आयोजित होने वाले इस शिविर में विद्यार्थियों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने गए तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

ads

शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न छात्र हितकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। संबंधित पदाधिकारियों तथा शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं प्रभारी पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और नियमानुसार उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की।

advertisement

जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों तथा छात्रावासों में शिविर लगाए गए। इनमें राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय नवादा, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान खनवां, केएलएस कॉलेज नवादा, आरएमडब्ल्यू कॉलेज नवादा, टीएस कॉलेज हिसुआ, एसएन सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज सहित विभिन्न राजकीय डिग्री कॉलेज शामिल रहे।

advertisment

इसके अलावा अल्पसंख्यक बालक छात्रावास रसूल नगर भदौनी, डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास, जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में भी विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया।

ads

शिविर में विद्यार्थियों से शिक्षा, छात्रावास, विद्यालय एवं महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को प्राप्त किया गया। साथ ही उन्हें उपलब्ध शैक्षणिक एवं कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया।

Ad

विद्यार्थी सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज के कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत देना है। शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास स्तर पर ही उनकी समस्याओं को सुनकर समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल की गई है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page