14 साल का भरोसा, हजारों ग्राहकों का प्यार… राजघराना मेगा मार्ट ने रचा सफलता का नया अध्याय

राजघराना मेगा मार्ट ने रचा

राम नगर स्थित मेगा मार्ट में धूमधाम से मना 14वां स्थापना दिवस, नन्हीं बच्चियों तनीषा और आंचल ने काटा केक, संचालकों ने कहा—ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। नवादा शहर के राम नगर स्थित राजघराना मेगा मार्ट ने अपने सफल कारोबार के 14 वर्ष पूरे कर लिये। इस खास मौके पर मेगा मार्ट परिसर में 14वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।समारोह में संचालक सौरभ अग्रवाल और विनीत अग्रवाल समेत कर्मचारियों, शुभचिंतकों एवं गण्यमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। स्थापना दिवस को लेकर पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा।

advertisement

समारोह की खास बात रही कि नन्हीं बच्चियों तनीषा और आंचल ने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। केक कटते ही मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों बच्चियों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद एक-दूसरे को केक खिलाकर सभी ने स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं।

advertisment

इस अवसर पर संचालक सौरभ अग्रवाल और विनीत अग्रवाल ने कहा कि 14 वर्षों का यह सफर महज एक व्यापारिक यात्रा नहीं, बल्कि ग्राहकों के विश्वास, स्नेह और निरंतर सहयोग की कहानी है। उन्होंने कहा कि राजघराना मेगा मार्ट को आज जिस मुकाम तक पहुंचने का अवसर मिला है, उसमें ग्राहकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

advertisement

संचालकों ने कहा कि शुरुआत से ही प्रयास रहा है कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतर गुणवत्ता के सामान उचित कीमत पर उपलब्ध कराये जाएं, साथ ही खरीदारी के दौरान उन्हें बेहतर अनुभव भी मिले।

ad

उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है और आने वाले वर्षों में इस विश्वास को और मजबूत करना प्राथमिकता रहेगी।

ad

उन्होंने कहा कि बदलते समय और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेगा मार्ट में सुविधाओं एवं सेवाओं को लगातार बेहतर किया जायेगा, ताकि ग्राहकों को खरीदारी का और बेहतर अनुभव मिल सके।

ad

समारोह में राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, भोला कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राजघराना मेगा मार्ट के संचालकों को 14वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page