नवादा में इस प्रखंड के ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति को लेकर करेंगे आंदोलन, पढ़ें पूरी खबर 

मॉडर्न ग्रुप के अध्यक्ष डॉ अनुज की अध्यक्षता में नारदीगंज प्रखंड के ग्रामीणों ने की बैठक, सांसद सहित विद्युत अधिकारियों व प्रशासन को दिया ज्ञापन 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के सैंकड़ो गांव में कम विद्युत आपूर्ति की समस्या से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। इस क्षेत्र में 24 घंटे में मात्र 4 घंटे ही विधुत आपूर्ति हो रही है, इसमें भी एक-एक घंटे पर मिलती है।

इसी समस्या को लेकर नारदीगंज बाजार में नारदीगंज क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, किसानों तथा समाजसेवियों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मॉडर्न शैक्षिक समूह नवादा के अध्यक्ष व समाजसेवी शिक्षाविद डॉ अनुज सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि नारदीगंज में बिजली की समस्या शीघ्र दूर होनी चाहिए। बिजली विभाग के अधिकारी कुछ न कुछ बोलकर अथवा संसाधनों की कमी बताकर क्षेत्र की जनता को धोखा दे रहे हैं, यह गलत बात है।

बिजली विभाग के अधिकारियों को नारदीगंज क्षेत्र की जनता के समस्या को समझना चाहिए और बिजली की समस्या दूर करना चाहिए। डॉ अनुज सिंह ने कहा कि नवादा के सांसद विवेक ठाकुर एवं बिजली विभाग के सभी अधिकारियों से बात की जाएगी और समस्या शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि यदि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसका जवाबदेही जिला प्रशासन व सरकार पर होगी। ग्रामीणों ने बताया कि तत्काल नारदीगंज पॉवरग्रिड को राजगीर फीडर से जोड़ा जाय,

ताकि किसानों को राहत मिल सके। मौके पर रविन्द्र सिंह, अजय यादव, रंजीत कुमार, विपिन कुमार, ईश्वरी प्रसाद, महेन्द्र सिंह, नवीन कुमार, कृष्णा मुरारी, गोरेलाल यादव तथा देवनन्दन मांझी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page