नवादा में कैंसर के खिलाफ महिलाओं की हुंकार! इनर व्हील क्लब की पिंक रैली, जानें क्यों जरूरी है समय पर जांच

कैंसर के खिलाफ महिलाओं की हुंकार

ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता की अलख, डॉ. पिंकी बरनवाल ने महिलाओं को दी खास सलाह; शर्म और झिझक छोड़ स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता
Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को इनर व्हील क्लब, नवादा की महिलाओं ने पोस्टमार्टम रोड में पिंक जागरूकता रैली निकाली।

ads

रैली के माध्यम से महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय पर जांच कराने और बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। रैली के समापन पर जागरूकता के प्रतीक के रूप में गुब्बारे भी उड़ाए गए।

ads

क्लब की प्रेसिडेंट रेखा रानी ने कहा कि पिंक रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और आम लोगों के बीच कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह गंभीर बीमारी कई महिलाओं की जान ले लेती है। समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार से इसके खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

advertisment

उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना और सकारात्मक सोच के साथ स्वस्थ समाज का निर्माण करना ही इनर व्हील क्लब का उद्देश्य है।

ads

वहीं, संजीवन हॉस्पिटल से जुड़ीं क्लब की सदस्य डॉ. पिंकी बरनवाल ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने स्तनों में होने वाले बदलावों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। स्तन में गांठ महसूस होने या उसके आकार में बदलाव दिखाई देने पर बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय पर जांच कराने से बीमारी की पहचान और उचित उपचार में मदद मिलती है।

ads

उन्होंने महिलाओं को खानपान और जीवनशैली पर भी ध्यान देने की सलाह दी। जंक फूड के बजाय हरी साग-सब्जियों सहित पौष्टिक आहार को प्राथमिकता देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

advertisement

झिझक और भ्रांतियां बन सकती हैं परेशानी का कारण

रैली के माध्यम से महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि शर्म, झिझक और सामाजिक भ्रांतियों के कारण बीमारी की जांच या इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। जागरूकता की कमी के कारण कई महिलाएं समय पर चिकित्सकीय सलाह नहीं ले पाती हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। क्लब की सदस्यों ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेने में संकोच न करें। मौके पर प्रेसिडेंट रेखा रानी, डॉ. पिंकी बरनवाल, सावित्री बरनवाल, आशा देवी, रजनी कुमारी सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page