सीबीएसई क्लस्टर चैंपियनशिप 2024 में मॉडर्न के खिलाड़ियों ने ऐसे लहराया परचम, पढ़ें पूरी खबर 

बालक-बालिकाओं की बेहतर प्रदर्शन से मॉडर्न की झोली में पदकों की बौछार, मॉडर्न निदेशक डॉ अनुज सहित विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों ने दी बधाई 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में नवादा के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान मॉडर्न के बालक एवं बालिका वर्ग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। यूपी के वाराणसी में आयोजित हो रहे सीबीएसई विद्यालयों के बीच सीबीएसई क्लस्टर 2024

खेल प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड तथा उड़ीसा आदि राज्यों के प्रमुख विद्यालयों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के छात्र आरुष अरिदमन एवं छात्रा आरुषि ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए सभी विद्यालयों के बच्चों को पराजित कर ताइक्वांडो खेल में अपने विद्यालय का नाम रौशन किया।

लगभग चार दिनों से चल रहे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को  विद्यालय के ताइक्वांडो कोच अनंत कुमार ने खिलाड़ियों को तैयार किया गया था। साथ ही साथ विद्यालय के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने प्रशिक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज उनके प्रयासों का फल है कि चार से पांच राज्यों के विद्यार्थियों को हराकर मॉडर्न के बच्चे विजेता बनकर विद्यालय का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर रहे हैं। अपने विद्यार्थियों की सफलता पर मॉडर्न परिवार आज फूले नहीं समा रहा है।

निदेशक एवं प्राचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेहनत आगे चलकर खेल जगत में अपने विद्यालय का नाम और ऊंचा करेंगे। आज जिस तरह से मॉडर्न के बच्चे सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं,

आने वाले भविष्य में राज्य एवं देश स्तर पर विद्यालय का नाम आगे ले जाएंगे। मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने कहा हम बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते बल्कि उनके अंदर छिपे प्रतिभा को भी निखारने का काम करते हैं।

यहां शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक सभ्यता, खेल सहित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के लिए भी बच्चों को तैयार करते हैं, ताकि भविष्य में बच्चे ऑल राउंडर बनकर निखरे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page