जानिए, पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने गया-नवादा-किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के मध्य परिचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन का क्या दिया खास जानकारी, पढ़ें पूरी खबर  

15 सितम्बर को बैधनाथधाम से चलेगी उद्घाटन स्पेशल के रूप में तथा 16 सितम्बर से वाराणसी और देवघर के मध्य किया जायेगा नियमित परिचालन

नवादा रेलवे स्टेशन पर तैयारी हुई पूरी, सांसद विवेक ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व रेल अधिकारी होंगे मौजूद, नवादा जिलेवासियों में उत्साह 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा से होकर गुजरने वाली जिस किउल-गया रेलखंड पर लोग कभी लोकल ट्रेन के लिए तरसते थे आज उसी रेलखंड पर अत्याधुनिक ट्रेन वन्दे भारत दौड़ने वाली है, जिसका ठहराव नवादा स्टेशन पर होना किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

इसको लेकर नवादा रेलवे स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गया-नवादा-किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के मध्य अत्याधुनिक

एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितम्बर 2024 को 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ करेंगे।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी और देवघर के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी संख्या- 02249 बैधनाथधाम-वाराणसी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर 2024 को गाड़ी संख्या- 02249 बैधनाथधाम-वाराणसी वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल के साथ ही बैधनाथधाम से 11.00 बजे खुलकर 11.15 बजे जसीडीह, 13.20 बजे किउल, 15.15 बजे नवादा, 16.25 बजे गया, 18.15 बजे सासाराम एवं 19.55 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 21.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

16 सितम्बर से होगी नियमित, गाड़ी संख्या- 22500/22499 के नाम से होगी परिचालित 

वहीं 16 सितम्बर 2024 से गाडी संख्या- 22500/22499 बनकर वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन वाराणसी और देवघर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन परिचालित की जायेगी।

गाड़ी संख्या- 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से 06.20 बजे खुलकर 07.00 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 08.15 बजे सासाराम, 09.25 बजे गया, 10.20 बजे नवादा, 11.30 बजे किउल, 13.15 बजे जसीडीह रूकते हुए 13.40 बजे देवघर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या- 22499 देवधर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस देवघर से 15.15 बजे खुलकर 15.22 बजे जसीडीह, 16.40 बजे किउल, 17.48 बजे नवादा, 19.10 बजे गया, 20.18 बजे सासाराम एवं 21.30 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 22.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page