गणितीय प्रतिभा की परख! मॉडर्न ग्रुप के मैथ्स ओलंपियाड में 1685 विद्यार्थियों ने आजमाई अपनी मेधा

गणितीय प्रतिभा

प्रारंभिक परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाया दम, 10 दिसंबर को आएगा परिणाम, 27 दिसंबर को होगी मुख्य परीक्षा, विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। विद्यार्थियों की गणितीय प्रतिभा को नई पहचान देने और उनकी तार्किक क्षमता को परखने के उद्देश्य से मॉडर्न शैक्षणिक समूह द्वारा संचालित विद्यालयों में रविवार को मैथ्स ओलंपियाड-2026 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया।

ads

इस प्रतियोगिता में चार विद्यालयों के कुल 1685 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी गणितीय समझ, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया।

ad

प्रतियोगिता में मॉडर्न इंगलिश स्कूल, कुंती नगर, मॉडर्न इंगलिश स्कूल, न्यू एरिया सीनियर विंग, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ तथा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, नारदीगंज के कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए।

ad

परीक्षा का आयोजन कक्षावार किया गया। प्रत्येक कक्षा के शैक्षणिक स्तर के अनुरूप अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए थे। प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों की गणना क्षमता, तार्किक समझ, समस्या समाधान कौशल और गणित विषय पर पकड़ का आकलन किया गया।

ad

गणितीय सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है ओलंपियाड : डॉ. अनुज कुमार सिंह

इस अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज कुमार सिंह ने कहा कि गणित केवल अंकों और सूत्रों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन में सही निर्णय लेने, समस्याओं का समाधान खोजने और तार्किक ढंग से सोचने की क्षमता विकसित करता है।

ads

मैथ्स ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और अपनी खूबियों एवं कमियों का आकलन करने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।

ad

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास और चुनौतीपूर्ण सवालों को हल करने का साहस विकसित होता है। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास के साथ जिज्ञासु बने रहना चाहिए, क्योंकि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही सफलता की मजबूत नींव हैं।

ads

उन्होंने आगे कहा कि मॉडर्न ग्रुप का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की शिक्षा देना नहीं, बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता को निखारना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। इस दिशा में ओलंपियाड जैसी शैक्षणिक गतिविधियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ad

10 दिसंबर को परिणाम, 27 दिसंबर को मुख्य परीक्षा की चुनौती

मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन मॉडर्न ग्रुप के गणित विभाग द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का दिशा-निर्देशन विभागाध्यक्ष सुजय कुमार, कुंती नगर शाखा के उपप्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय, हिसुआ शाखा के उपप्राचार्य योगलाल चौधरी एवं नारदीगंज शाखा के उपप्राचार्य सुनील मिश्रा ने किया।

advertisment

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आगामी 10 दिसंबर को सभी संबंधित विद्यालयों के सूचनापट्ट पर प्रकाशित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थी महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर आयोजित रामानुजन जयंती पखवाड़े के तहत 27 दिसंबर को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

adv

इस आयोजन को सफल बनाने में रोशन मिश्रा, इंद्रजीत मिश्रा, सुनील कुमार वर्मा, राकेश कुमार, करण प्रकाश, धीरज, अविनाश कुमार, धर्म प्रकाश, राहुल कुमार, समुद्र शंकर कर, नूतन, श्वेता, शांभवी, तापसी, वंदना कुमारी एवं अनुमेहा कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page