तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही खत्म हो गई दंपत्ति की जिंदगी

तेज रफ्तार कंटेनर

एनएच-20 पर ओढ़नपुर ओवरब्रिज के पास भीषण हादसा, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, सदर अस्पताल पहुंचीं विधायक विभा देवी ने परिजनों को बंधाया ढांढस

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। जिले में तेज रफ्तार का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़कों पर बेलगाम रफ्तार लगातार लोगों की जिंदगी निगल रही है, लेकिन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस पहल होती नजर नहीं आ रही है।

ads

ताजा मामला एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओढ़नपुर गांव स्थित ओवरब्रिज का है, जहां रविवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

ad

इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक झटके में हंसते-खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

ad

मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केना पंचायत अंतर्गत निर्मल बिगहा गांव निवासी चंद्रिका यादव और उनकी पत्नी लखिया देवी के रूप में की गई है। दोनों नगर थाना क्षेत्र के भदौनी मोहल्ले में खटाल चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

ad

खेत में गोबर डालने जा रहे थे दंपत्ति, रास्ते में मौत बनकर आया कंटेनर
बताया जाता है कि रविवार को दंपत्ति अपने खटाल से ट्रैक्टर पर गोबर लादकर गांव स्थित खेत में डालने जा रहे थे। इसी दौरान ओढ़नपुर ओवरब्रिज के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

ads

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

ad

दंपत्ति की मौत से भड़का आक्रोश, एनएच-20 पर लगा वाहनों का तांता
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-20 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ads

आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर पुलिस ने जाम समाप्त कराया।

ad

इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।

advertisment

सदर अस्पताल पहुंचीं विधायक विभा देवी, परिजनों को बंधाया ढांढस
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नवादा विधायक विभा देवी सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतक दंपत्ति के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। परिवार के कमाऊ सदस्यों की एक साथ मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

adv

सवालों के घेरे में तेज रफ्तार पर नियंत्रण! जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर कब थमेगा सड़कों पर मौत का यह सिलसिला? कब बेलगाम रफ्तार पर लगेगी लगाम? यह सवाल अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page