अभियान बसेरा: हरिश्चन्द्र स्टेडियम में अंचलवार 15 काउंटर, रविवार को आवेदन जमा करने का काम रहेगा बंद

हरिश्चन्द्र स्टेडियम

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने काउंटरों का किया निरीक्षण, सोमवार से प्रत्येक कार्यदिवस को लिए जाएंगे आवेदन, संबंधित अंचल के निर्धारित काउंटर पर ही जमा करना होगा आवेदन

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। अभियान बसेरा के तहत वासभूमिहीन पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। समाहरणालय परिसर में आवेदन जमा करने के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में अंचलवार कुल 15 काउंटर स्थापित किए गए हैं।

ads

शनिवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने इन काउंटरों का निरीक्षण कर आवेदन प्राप्ति की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए लाभार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित काउंटरों पर संबंधित अंचल के पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए जाएं। इसके लिए सभी अंचलों के लिए अलग-अलग काउंटर निर्धारित किए गए हैं।

ads

किस अंचल के लिए कौन-सा काउंटर निर्धारित?

जिला प्रशासन द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार, नवादा सदर अंचल के लिए काउंटर संख्या 01 और 02 निर्धारित किए गए हैं। वहीं, वारिसलीगंज के लिए 03, पकरीबरावां के लिए 04, हिसुआ के लिए 05, नारदीगंज के लिए 06, कौआकोल के लिए 07, काशीचक के लिए 08, रोह के लिए 09, गोविंदपुर के लिए 10, अकबरपुर के लिए 11, रजौली के लिए 12, सिरदला के लिए 13, नरहट के लिए 14 और मेसकौर अंचल के लिए काउंटर संख्या 15 निर्धारित किया गया है।

advertisment

रविवार को बंद रहेगा आवेदन प्राप्ति का कार्य

जिला प्रशासन के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026, रविवार को आवेदन प्राप्ति का कार्य बंद रहेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर, सोमवार से प्रत्येक कार्यदिवस को हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित काउंटरों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। लाभुकों को अपने संबंधित अंचल के लिए निर्धारित काउंटर पर ही आवेदन जमा करना होगा।

ads

अंचल स्तर पर आयोजित शिविरों में भी कर सकते हैं आवेदन

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पात्र वासभूमिहीन लाभुकों को आवेदन जमा करने के लिए जिला मुख्यालय या राज्य मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। वे अपने संबंधित अंचल स्तर पर आयोजित शिविरों में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आवेदन जमा करने के लिए बड़ी संख्या में लाभुक पहुंच रहे थे।

advertisement

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में अंचलवार 15 काउंटर स्थापित किए हैं, ताकि आवेदन प्राप्ति की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके और लाभुकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने पात्र वासभूमिहीन लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यदिवसों में अपने संबंधित अंचल के लिए निर्धारित काउंटर अथवा अंचल स्तर पर आयोजित शिविरों में आवेदन जमा करें।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page