मधुरापुर जंगल में शराब तस्करों का ठिकाना ध्वस्त, 92.5 लीटर विदेशी शराब जब्त

मधुरापुर जंगल में शराब

थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झारखंड से शराब लाकर जंगल में छिपाने वाले धंधेबाजों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मधुरापुर के घने जंगल में छापेमारी कर छिपाकर रखी गई 92.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की।

ads

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए।

ad

थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से विदेशी शराब की खेप लाकर मधुरापुर जंगल में छिपाई गई है। यहां से आसपास के इलाकों में शराब की अवैध आपूर्ति की तैयारी थी।

ad

सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसका सत्यापन कराया गया। इसके बाद एसआई प्रमोद कुमार सिंह, एएसआई धनंजय कुमार एवं अन्य पुलिस बल के साथ जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान अलग-अलग ब्रांड की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

ad

174 बोतलों में मिली अलग-अलग ब्रांड की शराब

पुलिस द्वारा जब्त शराब में रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 24 एवं 375 एमएल की 24 बोतल, रॉयल चैलेंज की 750 एमएल की 10 बोतल, किंगफिशर बीयर की 500 एमएल की 96 बोतल तथा बडवाइजर की 500 एमएल की 20 बोतल शामिल हैं।

ads

पुलिस के अनुसार, कुल 174 बोतलों में 92.5 लीटर शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है।

ad

धंधेबाजों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई तेज

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त धंधेबाजों की पहचान कर ली गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ads

उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ad
advertisment
advertisement
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page