आहर से दो शव बरामद, एक मामले में हत्या की आशंका तो दूसरे में डूबने से मौत

आहर से दो शव बरामद,

काशीचक में झाड़ी से अधेड़ का शव मिलने पर मचा हड़कंप, चार थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा, नेमदारगंज में आहर में डूबने से गई जान

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आहर के समीप दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में 55 वर्षीय भरत चौधरी का शव गांव से बाहर आहर के समीप झाड़ी से बरामद हुआ, जबकि नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव में आहर में डूबने से साधु पंडित की मौत हो गई।

ads

काशीचक के भट्टा गांव में मिले शव को लेकर जांच तेज
भरत चौधरी छह अक्टूबर की रात करीब दो बजे खेत में चल रहे पंप का मोटर बंद करने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद उनकी पत्नी सुशीला देवी ने सात अक्टूबर की रात काशीचक थाना में लापता होने की लिखित सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और गुरुवार सुबह आहर के समीप झाड़ी से उनका शव बरामद किया। परिजनों ने शव की पहचान भरत चौधरी के रूप में की।

ads

सूचना पर डीएसपी राकेश कुमार भास्कर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया पैर में करंट लगने से बने जख्म का निशान दिखाई दे रहा है। मौत करंट से हुई या हत्या की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

advertisment

ग्रामीणों के अनुसार खेतों को जंगली सूअर से बचाने के लिए खुले बिजली तार बिछाए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं झाड़ी से शव मिलने के कारण परिजन और ग्रामीण अन्य आशंका भी जता रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए काशीचक, शाहपुर, पकरीबरावां और कादिरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

ads

धनवारा में आहर में डूबने से मौत
इधर, नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव में गुरुवार सुबह शौच के लिए आहर की ओर गए साधु पंडित का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

advertisement
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page