दुर्गा पूजा से पहले सीसीटीवी पर प्रशासन की नजर, 72 कैमरों की लाइव फीड ने खोली निगरानी व्यवस्था की तस्वीर, सख्त हुए डीएम

72 कैमरों

152 कैमरे लग चुके, लेकिन सिर्फ 72 से मिल रही लाइव फीड, डीएम रवि प्रकाश ने अगले शनिवार तक सभी कैमरों को चालू कराने का दिया निर्देश

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। दुर्गा पूजा एवं मेला के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सीसीटीवी निगरानी को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जिले में स्थापित एवं प्रस्तावित सीसीटीवी कैमरों के सुचारू संचालन और रखरखाव को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

ads

बैठक में नगर परिषद नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 180 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने हैं। इनमें से 152 कैमरे लगाए जा चुके हैं, लेकिन वर्तमान में महज 72 कैमरों से ही लाइव फीड प्राप्त हो रही है। दुर्गा पूजा के दौरान मेला क्षेत्रों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी निगरानी को देखते हुए प्रशासन ने शेष कैमरों को भी जल्द सक्रिय करने पर जोर दिया।

advertisment

जिला पदाधिकारी ने बेल्ट्रॉन द्वारा चयनित एजेंसी को अगले शनिवार तक शेष सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू कर लाइव फीड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध दंड अधिरोपित करने के लिए बेल्ट्रॉन को सूचित किया जाएगा।

ads

बैठक में यह भी बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा सत्यापित सीसीटीवी कैमरों के विद्युत मीटर का मार्च 2027 तक अग्रिम रिचार्ज कराया जा चुका है। शेष कैमरों के विद्युत मीटर का रिचार्ज विद्युत विभाग के सत्यापन के बाद कराया जाएगा।

ads

डीएम ने सभी स्थापित सीसीटीवी कैमरों का अगले पांच वर्षों तक नियमित रखरखाव और आवश्यक तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष में सभी कैमरों की डिस्प्ले व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराने को कहा, ताकि जिले में लगे कैमरों से लगातार निगरानी की जा सके।

Ad

दुर्गा पूजा और मेला के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैमरों की लाइव फीड बढ़ने से प्रमुख स्थानों की गतिविधियों पर नियंत्रण कक्ष से निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी।

बैठक में नगर परिषद नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी समीर कुमार, डीआईओ श्रेया वर्मा, आईटी मैनेजर दयानंद ठाकुर सहित सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं रखरखाव से संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page