कक्षा में पहुंच गए उप विकास आयुक्त, छात्रों से सीधे पूछा—पढ़ाई कैसी चल रही है?

उप विकास आयुक्त,

गांधी इंटर विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई तक की जांच, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन और प्रधानाध्यापक को बेहतर माहौल सुनिश्चित करने का निर्देश

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। जिले के उप विकास आयुक्त शम्भू शरण पांडेय ने मंगलवार को गांधी इंटर विद्यालय, नवादा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन, साफ-सफाई और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अचानक विद्यालय पहुंचे उप विकास आयुक्त ने विभिन्न वर्ग-कक्षों का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

ads

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से विषयवार पढ़ाई, कक्षा में होने वाले शिक्षण कार्य तथा पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षकों के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

advertisment

उप विकास आयुक्त ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ भी शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कक्षाओं में पठन-पाठन को अधिक प्रभावी, रोचक और गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

ads

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने प्रधानाध्यापक को परिसर, कार्यालय कक्ष और सभी वर्ग-कक्षों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय को स्वच्छ, व्यवस्थित और आकर्षक बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने पर जोर दिया।

advertisement

उप विकास आयुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय की समग्र व्यवस्था को मजबूत करने, आवश्यक व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ad

औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page