नवादा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 8 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

नवादा पुलिस महकमे

कौआकोल से हिसुआ तक बदले थानेदार, वारिसलीगंज, हिसुआ और रजौली अंचल में भी नए पुलिस निरीक्षकों की तैनाती

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। जिले में विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसपी अभिनव धीमान ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।

ads

प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्यहित में तत्काल प्रभाव से आठ पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव में चार थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं, जबकि तीन पुलिस अंचलों में भी नए अंचल पुलिस निरीक्षकों की तैनाती की गई है।

ad

जारी जिला आदेश के अनुसार, थाली थानाध्यक्ष दीपक कुमार को रजौली थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को वारिसलीगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

शक्ति, बुद्धि और भक्ति

कौआकोल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को हिसुआ थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को कौआकोल का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

ad

वहीं, रजौली थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को वारिसलीगंज अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। हिसुआ अंचल पुलिस निरीक्षक दिगम्बर कुमार को रजौली अंचल तथा वारिसलीगंज अंचल पुलिस निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को हिसुआ अंचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ads

इसके अलावा हिसुआ थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक परदेशी कुमार को थाली थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है।

ads

एसपी के इस आदेश के बाद जिले के पांच थानों और तीन पुलिस अंचलों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की तैनाती होगी।

advertisment

आदेश में सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर योगदान प्रतिवेदन कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

ads
advertisement
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page