नवादा के लाल रौशन कुमार का आईआईएम अहमदाबाद में चयन, देशभर के 30 अधिकारियों में मिली जगह

रौशन कुमार का आईआईएम अहमदाबाद में चयन,

भारतीय लागत लेखा सेवा के युवा अधिकारी को डिजिटल गवर्नेंस प्रशिक्षण का अवसर, वित्तीय विशेषज्ञता और डाटा विश्लेषण में बनाई अलग पहचान

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

बिहार के नवादा जिले के नरहट प्रखंड स्थित पत्तल बिगहा गांव निवासी अधिवक्ता श्यामदेव सिंह के पुत्र रौशन कुमार ने अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से जिले का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय लागत लेखा सेवा के 2023 बैच के युवा अधिकारी रौशन कुमार का चयन देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद में आयोजित डिजिटल गवर्नेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए देशभर से केवल 30 अधिकारियों का चयन किया गया है।

ads

चयनित अधिकारियों में रौशन कुमार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वे चयनित अधिकारियों में कम उम्र के अधिकारियों में से एक हैं। वर्तमान में जूट कमिश्नर कार्यालय में कार्यरत रौशन कुमार ने जूट मिलों और जूट किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में अपनी भूमिका निभाई है।

advertisment

बताया गया कि उन्होंने जूट मिलों को दिए जाने वाले सरकारी ऑर्डर से जुड़ी करीब 20 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था के लिए नई आवंटन नीति निर्धारित करने में योगदान दिया। इस व्यवस्था का सीधा संबंध देशभर की सैकड़ों जूट मिलों में कार्यरत करीब चार लाख कारीगरों तथा जूट की खेती से जुड़े लगभग 40 लाख किसानों से बताया गया है।

ads

रौशन कुमार ने अपनी वित्तीय विशेषज्ञता और डिजिटल डाटा विश्लेषण की क्षमता के माध्यम से विभागीय कार्यों में अलग पहचान बनाई है। इससे पहले वे भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल्स विभाग में भी कार्यरत रहे। वहां उन्होंने आम लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं तथा मेडिकल डिवाइस की उपलब्धता सुनिश्चित करने से जुड़े मामलों में काम किया।

ads

विभागीय कार्रवाई के दौरान करीब छह हजार कंपनियों को नोटिस दिए जाने की बात कही गई है। इन मामलों से संबंधित मुद्दा आगे चलकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां हाल में सरकार के पक्ष में टिप्पणी की गई।

Ad

रौशन कुमार के आईआईएम अहमदाबाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश युवा महासचिव ओंकार सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रौशन कुमार की उपलब्धियां नवादा के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page