बंद घर को बनाया निशाना: जदयू प्रदेश महासचिव के घर से 10 लाख से अधिक के जेवर और नकदी चोरी

महासचिव के घर से 10 लाख

पटना से इलाज कराकर लौटीं किरण वर्मा तो उड़ गए होश, ताले तोड़कर चोरों ने खंगाले पलंग, गोदरेज और बक्से; सीसीटीवी की तार काटकर वारदात को दिया अंजाम

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। शहर के आदर्श कॉलोनी पटेल नगर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए जदयू की प्रदेश महासचिव किरण वर्मा के बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात, करीब एक लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

ads

वारदात का खुलासा रविवार को उस समय हुआ, जब किरण वर्मा अपने पति उमेश वर्मा के इलाज के बाद पटना से नवादा लौटीं। घर के अंदर पहुंचते ही कमरों में बिखरा सामान और टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए।

advertisement

बताया जाता है कि किरण वर्मा अपने पति के इलाज के लिए 15 सितंबर को पटना गई थीं। उनके पटना जाने के बाद घर बंद था। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने घर के दोनों पलंग, गोदरेज, बक्से और ट्रॉलियों को खंगाल डाला। कई बक्सों और ट्रॉलियों के ताले तोड़कर उनमें रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान समेटकर चोर फरार हो गए।

advertisment

पहले काटी सीसीटीवी की तार, फिर घर में घुसकर मचाया तांडव
वारदात के तरीके से साफ है कि चोर पूरी तैयारी के साथ घर में दाखिल हुए थे। परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तार पहले ही काट दी, जिससे कैमरे बंद हो गए और चोरी की घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने पहले घर की रेकी की और परिवार के पटना जाने की जानकारी मिलने के बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की।

ads

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घर के अंदर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

Ad

पुलिस अब आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और घर के आसपास आने-जाने वाले रास्तों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page