नवादा में सेवा का महाअभियान, प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कसी प्रशासन की कमर

सेवा का महाअभियान,

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, ‘आशीर्वाद का दीया’ से लेकर ‘सरकार आपके द्वार’ तक होंगे कई कार्यक्रम

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री सह नवादा के प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

advertisement

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसमें आम नागरिकों, लाभार्थियों, युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

advertisment

17 सितंबर की शाम जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। जिले के प्रमुख स्थलों के साथ अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालय, पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, सामुदायिक भवन और प्रमुख टोला क्षेत्रों में दीप प्रज्वलन होगा। इसमें पेंशनर, जीविका दीदी समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे।

advertisement

स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिता, गांव-गांव पहुंचेगी बदलाव की कहानी
‘सेवा चित्र-ड्रॉइंग एवं भाषण प्रतियोगिता’ के तहत सरकारी व निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में ‘विकसित भारत एवं 25 वर्षों के सेवा कार्य’ विषय पर प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं ‘सेवा स्मरण’ के तहत संगीत और नुक्कड़ नाट्य के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश में आए बदलावों की जानकारी दी जाएगी।

ads

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और महिला-बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

25 सेवा गतिविधियों से बदलेगी तस्वीर
‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, महिला स्वास्थ्य, पोषण, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और करियर काउंसलिंग सहित 25 गतिविधियां होंगी। प्रभारी मंत्री ने तालाबों और छठ घाटों की सफाई को प्रमुखता देने का निर्देश दिया। नवादा में मिर्जापुर और शोभिया मंदिर छठ घाट का चयन किया गया है।

Ad

6 अक्टूबर को ‘सरकार आपके द्वार’
‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत 6 अक्टूबर को प्रखंड स्तर पर शिविर लगेंगे। यहां सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता जांच, आवेदन और दस्तावेजी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की भी समीक्षा हुई। इसके तहत पुरानी परिसंपत्तियों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और आवश्यक नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने 17 सितंबर को विशेष ग्राम सभा आयोजित कर प्राथमिकता वाली योजनाओं को पारित कराने और समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में सहायक समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page