नवादा में शिक्षा का सुपर ऑफर: 11वीं में एडमिशन पर 75% तक फीस छूट, कहीं मौका हाथ से गया तो पछताना ना पढ़े, पढ़ें पूरी खबर

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल का बड़ा ऐलान—टॉपर्स के लिए खास स्कॉलरशिप, 12वीं के साथ IIT, मेडिकल और NDA की तैयारी का मिल सुनहरा मौका

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के शानदार परिणाम के बाद मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित करते हुए 11वीं में नामांकन के लिए मेधावी विद्यार्थियों को विशेष अवसर प्रदान किया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस वर्ष भी स्कूल ने जिले सहित प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें भव्या भारती ने 98 प्रतिशत अंक लाकर शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं 77 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि नए सत्र 2026-28 के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस अवसर पर दसवीं परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में आकर्षक छूट दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत, 90 से 94 प्रतिशत तक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तथा 75 से 89 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा किसी भी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है, जिससे वे नवादा में ही रहकर 12वीं बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ मेडिकल, आईआईटी एवं एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था, आधुनिक कक्षाएं, स्वच्छ परिसर एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का शीघ्र नामांकन कराकर इस सीमित समय की छूट का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page