क्या आप जानते हैं यादगार पलों में मॉडर्न मैथेमैटिक्स ओलंपियाड का क्यों किया जाता है आयोजन, पढ़ें पूरी खबर 

2023 के प्रथम चरण प्रतियोगिता में शामिल हुए डेढ़ हजार प्रतिभागी

देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित हुई प्रथम सत्र की परीक्षा, बच्चों ने अपनी गणितीय क्षमता का प्रदर्शन कर दी श्रद्धांजलि

ओलंपियाड का दूसरा चरण- मेंस परीक्षा 22 दिसंबर 2023 को गणित दिवस के अवसर पर की जाएगी आयोजित

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

मॉडर्न शैक्षणिक समूह के द्वारा हर साल मॉडर्न मैथेमैटिक्स ओलंपियाड का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस ओलंपियाड के आयोजन का जो तारीखें रखी जाती है उसमें एक रोचक तथ्य छिपा होता है। प्रथम सत्र का आयोजन देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर तो दूसरा सत्र गणित दिवस पर आयोजित किया जाता है। बताया जाता है कि विद्यार्थियों की गणितीय शक्ति एवं तार्किक चिंतन क्षमता के स्तर की जांच करने एवं उच्च प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने

के उद्देश्य से विगत वर्ष की तरह मॉडर्न शैक्षणिक समूह की विभिन्न संस्थाओं के द्वारा एक द्विस्तरीय मैथेमैटिक्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया है, जिसके प्रथम चरण प्री-एग्जाम  देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के पावन अवसर पर 3 दिसंबर 2023, रविवार को आयोजित की गई। इस परीक्षा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंतीनगर, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज एवं मॉडर्न इंग्लिश स्कूल बिहारशरीफ के लगभग डेढ़ हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

निदेशक डॉ अनुज ने कहा ऐसे प्रतियोगिता से बच्चों में तार्किक क्षमता एवं गणितीय अभिरुचि की होती है वृद्धि

परीक्षापूर्व सभी प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज कुमार ने कहा कि मैथेमैटिक्स ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के सम्मिलित होने से उनकी तार्किक क्षमता एवं गणितीय अभिरुचि में वृद्धि होती है। बच्चों को अपने स्तर के साथ अपनी खूबियों एवं खामियों का पता चलता है। इस प्रतियोगिता में प्रश्नों की प्रकृति एवं स्तर बिल्कुल वैसा ही रखा गया है जैसा आईआईटी व एनडीए सहित अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षाओं का होता है। इससे विद्यार्थियों में उन प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नों से जूझने की प्रवृत्ति जागेगी एवं उनकी तैयारियों के लिए उचित वातावरण का निर्माण हो सकेगा।

मॉडर्न ग्रुप के गणित विभाग द्वारा किया गया आयोजन 

इस मैथेमैटिक्स ओलंपियाड का आयोजन मॉडर्न ग्रुप के गणित विभाग के द्वारा किया गया, जिसका दिशा-निर्देशन विभागाध्यक्ष सुजय कुमार के द्वारा किया गया, जिसमें सभी विद्यालयों के इंचार्ज एमके विजय, मिथाइल चौधरी, सुनील कुमार मिश्रा एवं पंकज सिंह ने सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने परीक्षा एवं उसके प्रश्नपत्र के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह परीक्षा सातवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वर्गवार आयोजित की गई है, जिसमें प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग स्तर के प्रश्न रखे गए हैं।

इस ओलंपियाड में गणितीय संक्रियाओं एवं मानसिक अभियोग्यता के कुल 40 बहुविकल्पीय प्रश्नों को रखा गया, जिसे हल करने के लिए कुल 60 मिनट का समय दिया गया। बच्चों के द्वारा ओएमआर पर उत्तर अंकित किया गया है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़ने एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटने का प्रावधान किया गया है।

इसका परीक्षाफल 8 दिसंबर 2023, शुक्रवार को प्रत्येक विद्यालय के सूचना-पट्ट पर प्रकाशित किया जाएगा, साथ ही इसमें सफल हुए प्रतिभागियों को ओलंपियाड के अगले चरण- मेंस परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। मेंस परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

प्रतिभागी बच्चों ने क्या दिया प्रतिक्रिया 

परीक्षा-हॉल से निकलते हुए प्रतिभागियों से बात करने पर मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। कुछ बच्चों ने प्रश्नों के स्तर को कठिन तो कुछ ने आसान भी बताया। कुछ विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्न तो अच्छे थे, पर समय के अभाव के कारण उनसे कुछ प्रश्न छूट गए। कुछ बच्चों ने रीजनिंग के प्रश्नों को आसान एवं मजेदार बताया। प्रतियोगिता में सम्मिलित कई विद्यार्थी अपने रिजल्ट के प्रति आश्वस्त भी दिखे।

इस प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन में मॉडर्न के गणित शिक्षकों में इंद्रजीत मिश्रा, एसके वर्मा, रौशन मिश्रा, धरम प्रकाश, प्रवीण कुमार सिंह, सिद्धनाथ, सोनू कुमार, विक्रम विकास, अमित पाठक, कम्प्यूटर शिक्षकों में अभिषेक कुमार, दीपक प्रुष्टि सहित अन्य शिक्षकों में विजय कुमार अकेला, बशीर खान, ललन कुमार, कुणाल कुमार, धीरज कुमार, वंदना कुमारी, श्रुतिगीति डाकुआ, नूतन कुमारी तथा अनीता कुमारी आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page