पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ यादव को मातृशोक, 95 साल की उम्र में मां ललिता देवी ने ली अंतिम सांस; हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ यादव को मातृशोक

पथरा इंग्लिश स्थित पैतृक आवास पर हुआ निधन, अंतिम दर्शन और संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, राजनीतिक और सामाजिक जगत की हस्तियों ने जताया शोक

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माता ललिता देवी का 95 वर्ष की उम्र में शनिवार की रात उनके पैतृक आवास पथरा इंग्लिश में निधन हो गया।

ads

उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ad

इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और माहौल गमगीन। लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।

ad

ललिता देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका परिवार लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहा है। उनकी बड़ी बहू प्रमिला देवी पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) हैं, जबकि दूसरी बहू विभा देवी नवादा की विधायक हैं।

ads

उनके पौत्र अशोक यादव वर्तमान में विधान पार्षद हैं। वहीं, उनके बड़े पुत्र स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद भी नवादा के विधायक रह चुके थे, जिनकी सड़क हादसे में असामयिक मौत हो गई थी। उनके पति स्वर्गीय जेहल प्रसाद भी जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर रह चुके थे।

ads

अंतिम संस्कार के अवसर पर उनके चारों पुत्र, पुत्रवधुएं, बेटी-दामाद, पोते-पोतियां और नाती-नतिनी सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

advertisment

इस दौरान पूर्व जिला पार्षद मथुरा यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, हिसुआ नगर परिषद अध्यक्ष पूजा कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद मनोज चंद्रवंशी, राज्य नागरिक परिषद की सदस्य शोभा कुमारी, महेंद्र यादव, राजू यादव सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ads

ललिता देवी के निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों ने उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

advertisement
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page