HomeBreaking Newsवारिसलीगंज के विकास की राह में...

वारिसलीगंज के विकास की राह में अब कौन-सी अड़चन होगी दूर? विधायक अनीता ने प्रभारी मंत्री के सामने उठाया जनता का मुद्दा

किसानों के पानी से लेकर रुके विकास कार्यों तक विधायक अनीता ने रखी क्षेत्र की तस्वीर, मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक अनीता एक बार फिर सक्रिय नजर आईं। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उन्होंने बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री एवं नवादा जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान विधायक अनीता ने विशेष रूप से किसानों और ग्रामीणों से जुड़े जल संसाधन के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त एवं सुचारु जल व्यवस्था उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। जल संसाधनों से जुड़ी समस्याओं के कारण किसानों को होने वाली परेशानियों को दूर करने की दिशा में ठोस पहल की आवश्यकता पर उन्होंने मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में लोगों की बुनियादी जरूरतों से जुड़े विभिन्न मामलों तथा लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को गति देने का मुद्दा भी विधायक ने उठाया। उन्होंने कहा कि जनता को विकास योजनाओं का लाभ समय पर मिले और जिन कार्यों में किसी कारण से बाधा उत्पन्न हो रही है, उन्हें दूर कर जल्द धरातल पर उतारा जाए। विधायक अनीता ने क्षेत्र की समस्याओं को केवल सामने रखने तक सीमित नहीं रखते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए सरकार के स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराने की मांग रखी।

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने तथा जल्द से जल्द निवारण का सकारात्मक आश्वासन दिया। अब देखने वाली बात होगी कि विधायक अनीता द्वारा उठाए गए इन मुद्दों पर सरकार की ओर से कितनी तेजी से कार्रवाई होती है और वारिसलीगंज की जनता को इसका लाभ कब तक मिल पाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page