HomeBreaking Newsअब पुलिस आएगी आपके द्वार! 8...

अब पुलिस आएगी आपके द्वार! 8 अगस्त को बिना थाना गए होगी शिकायतों की सुनवाई, देखें आपके गांव या इलाके में कहां लगेगी जनसुनवाई

मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव के निर्देश पर नवादा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होगी पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी। भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, अपराध और पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर होगी सीधी सुनवाई, आम लोगों से अपराध नियंत्रण में सहयोग की भी अपील

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़े, पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत हो तथा पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग को बढ़ावा मिले—इसी उद्देश्य से मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव के निर्देश पर 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को नवादा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जनसुनवाई एवं पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस पहल के तहत आम नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग अपने क्षेत्र के निर्धारित स्थल पर पहुंचकर भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्यशैली तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामलों को सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा भी दिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करना, कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा थानों में भ्रष्टाचार मुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। आईजी विकास वैभव ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा उनका त्वरित और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

दलालों पर सख्ती, अपराध नियंत्रण में जनता का सहयोग

गोष्ठी के दौरान थानों में सक्रिय बिचौलियों और दलालों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बालू माफिया, अवैध शराब कारोबार, साइबर अपराध तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की जाएगी। पुलिस का मानना है कि जनसहभागिता से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

इन स्थानों पर होगी जनसुनवाई एवं पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी

पुलिस विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर थाना क्षेत्र में मिर्जापुर सूर्य मंदिर परिसर, कादिरगंज थाना क्षेत्र में ओहारी हाई स्कूल, बुंदेलखंड थाना क्षेत्र में हिंदी-टू पार, हिसुआ थाना क्षेत्र में पंचायत भवन दोना, नारदीगंज थाना क्षेत्र में पंचायत भवन पेश, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पंचायत सरकार भवन भगवानपुर, रोह थाना क्षेत्र में पंचायत सरकार भवन रोह, पकरीबरावां थाना क्षेत्र में मिडिल स्कूल पिंडपरवा, धमौल थाना क्षेत्र में हाई स्कूल अंजुनार, कौआकोल थाना क्षेत्र में सोखोदेवरा, रूपौ थाना क्षेत्र में पंचायत सरकार भवन भीखमपुर, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पंचायत भवन मोसमा, काशीचक थाना क्षेत्र में पंचायत भवन खखरी, शाहपुर थाना क्षेत्र में मध्य विद्यालय पार्वती, नेमदारगंज थाना क्षेत्र में पंचायत भवन नेमदारगंज, अकबरपुर थाना क्षेत्र में मध्य विद्यालय फतेहपुर, गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पंचायत भवन बनिया बिगहा, थाली थाना क्षेत्र में बकसौती बाजार मिडिल स्कूल के पास, रजौली थाना क्षेत्र में मध्य विद्यालय गोपालपुर, परनाडाबर थाना क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआतरी, सिरदला थाना क्षेत्र में सामुदायिक भवन शाहपुर, मेसकौर थाना क्षेत्र में पंचायत भवन पवई, नरहट थाना क्षेत्र में झिकरूआ सूर्य मंदिर तथा सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में काली स्थान, कोपीन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित इस जनसुनवाई एवं संवाद गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, अपनी समस्याएं खुलकर रखें और सुरक्षित, पारदर्शी एवं जनहितैषी पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page