HomeEducationJJPS के 25वें वार्षिकोत्सव पर बच्चों...

JJPS के 25वें वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने ऐसा बिखेरा जलवा कि रियलीटी शो को किया फेल

सिल्वर जुबली पर बाल कलाकारों ऐसा बांधा समा कि लोग झूम उठे 

वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक पांच दर्जन रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

दीप जलाकर निदेशक ने किया कार्यक्रम की शुरुआत, प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत

मदर्स लव ड्रामा कार्यक्रम ने दर्शकों को किया भावविभोर, डायरेक्टर डॉ आरपी साहू ने 25वर्षों की उपलब्धियों को बताया 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवीन नगर का 25वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। करीब पांच दर्जन अलग-अलग रंगारंग कार्यक्रमों में स्कूल बाल कलाकारों ने ऐसा जलवा बिखेरा कि टीवी पर चलने वाली रियलीटी शो भी फेल हो गया।

https://youtu.be/rF-44D_i3WA

स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ आपी साहू, निदेशक रश्मि गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके पूर्व छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत की। उद्घाटन बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें गीत, संगीत, डांस, नाटक तथा मॉडलिंग आदि कार्यक्रमों में बच्चों ने खूब समा बांधा।

प्रबंध निदेशक डॉ आरपी साहू ने कहा कि 25 साल पहले जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के नींव नवादा में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रखी गई थी। डायरेक्टर रश्मि गुप्ता ने कहा हमें यह गौरव है कि संस्थान से पढ़ने वाले कई विद्यार्थी आज देश दुनिया में समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने 25 सालों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि आज देश के विभिन्न पदों पर स्कूल के विद्यार्थी सुशोभित हैं। उन्होंने कहा कि यहां से पढ़कर जाने वाले विद्यार्थी देश में अपना योगदान देकर नवादा को गौरवान्वित कर रहे हैं।

विद्यालय के बच्चों ने बांधा समा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल कलाकारों की प्रतिभा देखते बन रहा था। स्वागत गीत के साथ शुरू हुआ गीत-संगीत के करीब 60 कार्यक्रमों में लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। जय श्री राम डांस से कार्तिक ग्रुप ने कार्यक्रम में रंग जमाया। पापा मेरे पापा, मन में बसा के तेरी, कोई लड़की, ढिंका चिका, जादू की झप्पी, अवध में राम आए हैं, फलक तक चल साथ मेरे तथा मॉडलिंग जैसे कई कार्यक्रमों ने सभी का खूब मनोरंजन किया।

खासकर आदित्य और वंदना के द्वारा प्रस्तुत किए गए मदर्स लव ड्रामा कार्यक्रम ने सभी को भावविभोर कर दिया। कार्तिक, कुहू, सुमित, आयुष, आरुषि, अर्चना, सोनू, पूर्वी, प्रज्ञा, काव्या, सारिका, खुशी, रूद्र, साक्षी, अनामिका, रति, मनीषा, हर्षवी, सृष्टि, शैल्या, दीप, रानी, मधु, आराधना, आस्था, मयंक, मो इमरान, अमन, आयुषी, जिया, ज्योतिका, अनुष्का, प्रिया, अजीत, हंसिका, श्रेया तथा स्वास्तिक आदि के प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी को भाव विभोर कर दिया।

मुबारका, आजा नचले, हवा हवाई, फादर सैक्रिफाइस, लिखे जो खत तुझे, हे राम जैसे कार्यक्रमों ने सभी को उत्साहित कर दिया। अनपढ़ नेता की एक्टिंग सभी को खूब लुभाया। कई कलाकारों ने अपने ग्रुप और सिंगल प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। वहीं मॉडलिंग में आगे-आगे छात्रा जिया के साथ-साथ दर्जनों बच्चे रैम्प पर कैटवाक करते देख लोग काफी उत्साहित थे।

स्कूल के नवीन नगर कैंपस में आयोजित किए गए कार्यक्रम में खचाखच भरे हॉल में कलाकारों के डांस, गाने और नाटक पर खूब वाहवाही हुई। फादर के सैक्रिफाइस और मदर लव से जुड़े नाटक ने सबको बहुत बड़ी सीख दी। कार्यक्रम में प्राचार्य एसएन सिंह ने स्वागत किया। शिक्षकों की टीम पूरे आयोजन को सफल बनाने में जुटी रही।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों को किया गया पुरस्कृत

सभी कलाकारों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। डांस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विकास कुमार, म्यूजिशियंस पवन कुमार सिन्हा, अनिल विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा उर्फ टनटन की अहम भूमिका रही। पुरस्कार वितरण आरपी साहू व रश्मि गुप्ता ने करते हुए कलाकारों का हौसला बढ़ाया। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के प्राचार्य एसएन सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले स्कूली बच्चों की अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page