जानिए, राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर क्यों जिले के थाना प्रभारियों के साथ हुई बैठक, पढ़ें पूरी खबर 

नवादा के व्यवहार न्यायालय में 13 जुलाई को लग रहा है राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी जोरों पर 

Report Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत आम नागरिकों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है। यही वजह है कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर लगातार विभिन्न विभागों के पदाधिकारीयों के साथ बैठक की जा रही है।

इसबार नवादा व्यवहार न्यायालय में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जा रहा है। इसको लेकर नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा के निर्देशानुसार

13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमारी सरोज कीर्ति के प्रकोष्ठ में सोमवार को जिले के थानाध्यक्षों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में उपस्थित थाना अध्यक्षों द्वारा प्रस्तुत किये गये तामिला प्रतिवेदन का सचिव के द्वारा समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिस थाना से कम नोटिसों का तामिला प्राप्त हुआ है उस थाना के थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए शत-प्रतिशत तामिला कराने का निर्देश दिया गया।

सचिव के द्वारा उपस्थित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक नोटिसों का तामिला करवायें एवं पक्षकारों को उपस्थित होने के लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर पर पहल किया जाए, क्योंकि निर्गत नोटिसों के तामिला के आधार पर ही लोक अदालत की सफलता निर्भर करती है।

इसलिए निर्गत नोटिसों के शत-प्रतिशत तामिला पर बल दें। बैठक के क्रम में संबंधित थानों में तामिला को लेकर भेजे गए नोटिसों के अधिक से अधिक तामिला करवाने एवं तामिला प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया,

ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय योग्य वादों का निष्पादन सुलह समझौते के आधार पर किया जा सके। मौके पर नवादा नगर थाना, मुफस्सिल, नारदीगंज, हिसुआ, नरहट, सिरदला, रजौली, अकबरपुर, काशीचक, मेसकौर, वारिसलीगंज, रोह, पकरीबरामा, गोविन्दपुर,

कौवाकोल, परनाडाबर,  कादिरगंज, सीतामढ़ी, थाली, नेमदारगंज, रूपौ, धमौल, शाहपुर तथा बुंदेलखंड के थानाध्यक्ष व थाना प्रभारी तथा स्थायी लोक अदालत नवादा के पेशकार सुशील कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page