जिंदगी अनमोल है, हार नहीं मानें—इनर व्हील क्लब ने निकाली जागरूकता रैली

जागरूकता रैली

रैली के जरिए आत्महत्या रोकथाम का संदेश, परेशान व्यक्ति की बात धैर्य से सुनने और समय पर डॉक्टर-काउंसलर से मदद लेने की अपील

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब, नवादा की महिलाओं ने शनिवार को नगर के प्रसाद बिगहा से जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को आत्महत्या जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे के प्रति जागरूक करते हुए जीवन के महत्व और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों का साथ देने का संदेश दिया गया।

रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि जिंदगी भगवान की अनमोल देन है, इसे किसी परेशानी के कारण खोना नहीं चाहिए। जीवन में कठिन परिस्थितियां आ सकती हैं, लेकिन समस्याओं से जूझने के लिए संघर्ष और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। किसी भी व्यक्ति को यदि अत्यधिक दुख, तनाव या परेशानी महसूस हो तो उसे अकेले रहने के बजाय परिवार, डॉक्टर या काउंसलर से मदद लेनी चाहिए।

advertisement

क्लब की सदस्यों ने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति परेशान या दुखी है तो उसकी बात प्यार, धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए। उसकी भावनाओं का मजाक उड़ाने या उन्हें नजरअंदाज करने के बजाय उसे भावनात्मक सहयोग दिया जाए। समय पर मिलने वाला साथ और मदद किसी व्यक्ति को कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

advertisment

रैली के दौरान महिलाओं ने संदेश दिया कि “जिंदगी जीने के लिए है, संघर्ष करने के लिए है, हार मानने के लिए नहीं।” आत्महत्या रोकथाम दिवस का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और यह समझाना है कि जीवन कितना भी कठिन क्यों न लगे, मदद और सहयोग के रास्ते हमेशा मौजूद हैं।

ads

रैली में इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट रेखा रानी, सेक्रेटरी पुष्पा कुमारी, एडिटर जय लक्ष्मी सिन्हा, सावित्री बरनवाल, रजनी कुमारी, अपराजिता सेन गुप्ता, संजय कुमार, चंचल बाला, लतिका कुमारी, सीमा कुमारी, सबिता कुमारी, कंचन बाला, वीणा रानी और रश्मि प्रियंका सहित अन्य सदस्य शामिल रहीं।

Ad
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page