“बंगाल से असम तक भगवा लहर! नवादा में भाजपा कार्यकर्ताओं का धमाकेदार जश्न, पटाखों और मिठाइयों से गूंजा प्रजातंत्र चौक”

भाजपा की प्रचंड जीत पर नवादा में उत्सव जैसा माहौल, एक साथ मना होली-दिवाली, कार्यकर्ताओं ने कहा— ‘मोदी मैजिक पर फिर मुहर’

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के बाद नवादा में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर का प्रजातंत्र चौक मंगलवार को पूरी तरह भगवामय नजर आया, जहां जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर और झाल-मूड़ी खिलाकर जीत का भव्य जश्न मनाया।

जैसे ही जीत की खबरें सामने आईं, भाजपा समर्थकों की भीड़ प्रजातंत्र चौक पर उमड़ पड़ी। “भारत माता की जय” और “मोदी-शाह जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता की फिर से मुहर बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता लगातार भाजपा पर भरोसा जता रही है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा संगठन की मजबूत चुनावी रणनीति को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ने विपक्ष को पूरी तरह परास्त कर दिया।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, शशिभूषण कुमार बब्लू, प्रमोद चून्नू, प्रताप रंजन, अरविंद गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, माधुरी बरनवाल तथा सुजीत कुमार फोल्टन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page