HomeBreaking Newsशौर्य, स्वाभिमान और समाजिक एकता का...

शौर्य, स्वाभिमान और समाजिक एकता का महासंगम: भामाशाह जयंती पर नवादा में उमड़ा जनसैलाब

साहू समाज की ऐतिहासिक भागीदारी, सम्मान समारोह में जुटे सांसद, विधायक से लेकर सैकड़ों जनप्रतिनिधि — गूंजे “दानवीर भामाशाह अमर रहें” के नारे

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

शूरवीर-दानवीर राष्ट्रभक्त भामाशाह की जयंती के अवसर पर नवादा साहू सदन का पूरा परिसर उस वक्त उत्साह, गर्व और एकता के रंग में रंग गया, जब साहू समाज के हजारों लोग एकत्रित होकर इस ऐतिहासिक दिन को भव्य रूप में मनाने पहुंचे। कार्यक्रम में जोश, जुनून और समाजिक एकजुटता की ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, विधायक लाल बाबू गुप्ता, नवादा की उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू, पटना महापौर प्रतिनिधि शिशिर कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक रवि गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि रणनीतिक भागीदारी में आज भी साहू समाज को और आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने भामाशाह को समाज का गौरव बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

वहीं विधायक लाल बाबू गुप्ता ने भी समाज की एकता और विकास पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण बातें रखीं। इस दौरान विद्युत विभाग में चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत तृप्ति गुप्ता ने उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक रवि गुप्ता ने कहा कि भामाशाह केवल इतिहास नहीं, बल्कि शौर्य, स्वाभिमान, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने साहू समाज से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सह-संयोजक आर.पी. साहू ने भी समाज को एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। स्वागत अध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने जिलेभर से आए जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया, जबकि संरक्षक विष्णुदेव प्रसाद एवं वजीर प्रसाद ने मंच संचालन एवं व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। इस भव्य आयोजन में नवादा जिला तैलीक साहू सभा के बैनर तले जिले के कोने-कोने से आए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, माताएं, बहनें एवं साहू समाज के बंधुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। पूरा परिसर “दानवीर भामाशाह अमर रहें” के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में पटना जदयू नेता शशिकांत गुप्ता, पटना वार्ड पार्षद सतीश गुप्ता, हंडिया पंचायत मुखिया पिंटू कुमार, नवशीष कुमार मुखिया, नंद किशोर साहू मुखिया, लक्की गुप्ता मुखिया, पूर्व प्रमुख पकरीबरावां, पिंटू कुमार मुखिया, सूरत साहू समाज अध्यक्ष नारायण शाह, भाजपा नेता नरेश साहू, नालंदा साहू समाज अध्यक्ष सुनील कुमार साहू, राजेश कुमार मुखिया, रामजी प्रसाद, ज्योतिष कुमार साहू, सुनील कुमार गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, दिलीप कुमार साहू, डॉ संजय कुमार, डॉ आनंद कुमार मोहन, सत्येंद्र प्रसाद, अर्जुन प्रसाद शिक्षक तथा किशोरी लाल नायक सहित नवादा जिले से आए तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भामाशाह जयंती बना सामाजिक शक्ति प्रदर्शन का मंच

इस भव्य आयोजन ने यह साफ कर दिया कि साहू समाज अब सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। समारोह में उमड़ी भारी भीड़ ने समाज की एकजुटता और ताकत का बड़ा संदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page