नवादा में जनसुराज का संगठन मिशन तेज: पहली बैठक में प्रखंड विस्तार का क्या हुआ खाका तैयार, पढ़ें पूरी खबर

प्रशांत किशोर के संभावित आगमन को लेकर संगठन अलर्ट, 2 मई से होगा प्रखंड दौरे की शुरुआत, पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, 28 अप्रैल तक कमेटी सूची व 19 मई तक गठन पूरा करने का लक्ष्य

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा में जनसुराज पार्टी की जिला कमेटी की पहली बैठक बुधवार को प्रस्तावित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन के विस्तार को लेकर पार्टी के अधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक को काफी सक्रिय और गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के तहत आगामी 2 मई से प्रखंडों का दौरा किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने एकल पदधारकों को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं 28 अप्रैल तक सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षों से प्रखंड कमेटी की सूची मांगी गई है, ताकि संगठनात्मक ढांचा समय पर तैयार किया जा सके।

बताया गया कि 19 मई तक हर हाल में प्रखंड स्तर तक कमेटी का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नवादा आगमन की संभावना है, जिसे लेकर संगठन पूरी तरह गंभीर और सक्रिय नजर आ रहा है। लगातार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि हर हाल में संगठन का विस्तार प्रखंड स्तर तक सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में पार्टी के जोनल मीडिया इंचार्ज अजय कुमार ने संगठन विस्तार से जुड़ी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई। वहीं जिला प्रवक्ता मिथिलेश कुमार सिंह और सरस्वती देवी ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर महासचिव सरयू प्रसाद, कमलेश कुमार बिंदु, ललन शर्मा, स्वीटी कुमारी, राधा देवी, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, किसान मोर्चा के मुकेश कुमार बबलू, सुबोध सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के चुन्नू जी नसीम सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page