नवादा के हिसुआ में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर प्रदेश प्रवक्ता ने क्या दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

हिसुआ चौक के समीप एक विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, जनसभा की तैयारी को लेकर प्रदेश प्रवक्ता ने किया प्रेसवार्ता  

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में गुरूवार को जन सुराज के जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मसीह उद्दीन तथा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार चुन्नु ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि 25 अप्रैल को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नवादा के हिसुआ पहुंचेंगे,

जहां उद्घोष यात्रा के तहत आम नागरिकों से जन संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे हिसुआ चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निकट बनाए गए सभा मंच पर पहुंचेंगे और एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर जमुई जिले के सिकंदरा से आढ़ा, जम्हड़िया, पकरीबरावां, बाघीबरडीहा, क़ादिरगंज, नवादा शहर, सद्भावना चौक तथा सिराज नगर होते हुए हिसुआ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा 23 अप्रैल को शुरू की गयी

अपने दूसरे चरण की उद्घोष यात्रा के दौरान आगामी एक माह के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में 50 जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे और इस माह में 11 जिलों के 16 विधानसभा क्षेत्रों में जनसम्पर्क और सभाओं में भाग लेंगे।

मसीह उद्दीन ने यह भी बताया कि प्रशांत किशोर इस उद्घोष यात्रा की समाप्ति के पश्चात आगामी 20 मई से राज्य में बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिसमें गांव-गांव में जाकर राज्य में परिवर्तन की चाहत रखने वाले प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों से सीधा संवाद करके

बिहार को राजनैतिक जड़ता की स्थिति से निजात दिलाने व व्यावस्था परिवर्तन की अपील करेंगे। मौके पर पार्टी के नेता इन्द्रदेव कुशवाहा, गायत्री देवी, सूर्यदेव वर्मा, गोपाल कृष्ण, अफरोज आलम, मो कलाम तथा जयलाल अदरखी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page