कौआकोल के खड़सारी पंचायत में पूर्व विधायक कौशल यादव के समर्थन में क्यों उमड़ी जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर

ग्रामीणों ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया मांग, पूर्व विधायक ने कहा मैं और मेरा पूरा परिवार शुरु से रहा हूं ऋणी, अब पुराने गलतियों की नहीं होगी पुनरावृत्ति

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव के समर्थन में चुनावी मैदान में उतरे उनके पति व पूर्व विधायक कौशल यादव का गोविंदपुर विधानसभा में तूफानी दौरा तेज हो गया है।

इसी कड़ी में कौआकोल प्रखंड में तूफानी दौरा लगातार तीसरे दिन गुरूवार को भी जारी रहा। जनसम्पर्क अभियान के तीसरे दिन पूर्व विधायक कौशल यादव ने प्रखंड के खड़सारी पंचायत के विभिन्न गांवों में डोर-टू-डोर सम्पर्क अभियान चलाकर

लोगों से पूर्णिमा यादव के समर्थन में अगले चुनाव में मतदान करने की अपील की। पूर्व विधायक ने कहा कि गोविंदपुर विधानसभा के लोगों का मैं और मेरा पूरा परिवार शुरु से ऋणी रहा हूं। यहां के एक-एक व्यक्ति के साथ उनका पारिवारिक सम्बन्ध हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ गलतियों के वजह से उन्हें पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब उन गलतियों की पुनरावृत्ति नहीं की जाएगी। खड़सारी पंचायत के साथे, रुस्तमपुर, करमाटांड़ तथा कदहर आदि गांवों में विधायक का ग्रामीणों ने

गर्म जोशी के साथ जबरदस्त स्वागत कर अगले चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। वहीं पार्टी के सवाल पर पूर्व विधायक से ग्रामीणों ने कहा कि वे यदि निर्दलीय भी चुनाव लड़ेंगे तो जीत की गांरटी यहां की जनता लेगी।

मौके पर पूर्व जिला पार्षद नारायण मोहन स्वामी, प्रमुख प्रतिनिधि व पैक्स अध्यक्ष संजय यादव तथा उप प्रमुख नवीन यादव सहितसैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page