तस्वीर में देखें, कौन है अग्निकांड के मुख्य आरोपी नंदू पासवान, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
कृष्णा नगर के पासवान टोला का है रहने वाला नंदू पासवान, 2014 में पुलिस से किया था रिटायर, बेटा है कृष्णा नगर के वार्ड 16 वार्ड सदस्य व बहू है सेविका
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला मुख्यालय स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर गांव स्थित कृष्णा नगर में दबंगों द्वारा की गई गोलीबारी कर दर्जनों गरीबों के झोपड़ियों को आग लगाने की घटना में स्थानीय नंदू पासवान को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

करीब तीन दर्जन गरीबों की झोपड़ियों में लगाई गई आग के बाद पुलिस ने नंदू पासवान सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है। गिरफ्तार नंदू पासवान के बारे में बताया गया कि वह रिटायर्ड पुलिस कर्मी हैं, जो 2014 में पुलिस से रिटायर्ड किया था।

वहीं इनका पुत्र नागेश्वर पासवान कृष्णा नगर के वार्ड 16 का वार्ड सदस्य हैं और बहू सरिता भारती आंगनवाड़ी सेविका है। बहू सरिता भारती बताती है कि जिस जगह पर अगजनी की घटना हुई वहां उनके ससुर नंदू पासवान का 4 डिसमिल रयती जमीन है।

वह बताती है कि उक्त जगह पर कई जाति के लोगों का भी जमीन है। वहीं उनके पड़ोस में रहने वाले एसटीएफ कमांडो चंद्रशेखर पासवान का घर है। इनकी पत्नी अनीसा भारती ने बताया कि उनके देवर दीपक पासवान व नंदोई गुड्डु पासवान को पुलिस उठाकर ले गई

व उनका बाइक भी साथ ले गई है। इधर, प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि स्थानीय ग्रामीण व्यास मुनी का कहना है कि उक्त स्थल से संबंधित जमीन पर वर्तमान में टाईटल सूट संख्या-22/1995 व्यवहार न्यायालय, नवादा में चल रहा है।

व्यास मुनी से घटित घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि नन्दू पासवान व पन्नु पासवान दोनों स्व सौखी पासवान के पुत्र हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

