मुहर्रम जुलूस से पहले पुलिस ने ऐसे दिखाई सख्ती, पैकारों से सैकड़ों शस्त्र किया गया जब्त, पढ़ें पूरी खबर
प्रशासनिक गाइडलाईन को ताक पर रखकर तलवार आदि शस्त्र लेकर सड़कों पर घूम रहे लोगों से पुलिस ने किया बरामद
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार गाइडलाईन को पालन करने का निर्देश दे रही है।

इसको लेकर हर थाना क्षेत्रों में बैठकें भी की जा चुकी है, जिसमें किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक लगाया गया है, बावजूद लोग इसे हलके में ले रहे थे। नवादा एसपी अम्बरीष राहुल ने लोगों को शस्त्रों के साथ जुलूस में शामिल होने व पैकारों द्वारा अपने हाथों में लेकर चलने की सूचना पर सख्त निर्देश देकर उसे जब्त करने का आदेश दिया।

जिसके बाद बुंदेलखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सैकड़ों शस्त्रों को जब्त कर लोगों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया। शस्त्रों में तलवार, भाला, गड़ासा, हॉकी स्टिक, लाठी, खंजर तथा छुरा आदि जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमें कुछ फोटोग्राफ़्स मिला जिसमें छोटे-छोटे बच्चे पैकार के रुप में शस्त्र लेकर घूम रहे थे, इसपर सम्बंधित थाना को निर्देशित किया गया, जिसके बाद करीब सौ की संख्या में शस्त्रों को बरामद कर लिया गया है।

इसके अलावा सड़कों पर लगातार जांच भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को अगाह करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की आपत्तिजनक कार्य नहीं करें, जिससे पुलिस को कार्रवाई करना पड़े। उन्होंने अपील किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

बता दें कि दसवीं मुहर्रम पर ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया का पहलाम शांतिपूर्वक किया जा रहा है, वहीं जिला मुख्यालय में ताजिये का पहलाम 11वीं मुहर्रम यानि गुरुवार को किया जायेगा। बता दें कि प्रत्येक तजियादारों को अपने-अपने ताजिया का जिम्मा लेने को कहा गया,

किसी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी होने पर इसकी जवाबदेही उनपर होगी। इतना ही नहीं डीजे के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगाया गया है। जिला मुख्यालय में दसवीं मुहर्रम पर सभी ताजिया को बुंदेला बागी में देर शाम तक जमा होगा, जिसका पहलाम गुरुवार को किया जायेगा।



