लीग मैच के दूसरे दिन विवेक के शतक से वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब को कैसे मिली जीत, पढ़ें पूरी खबर

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में ए डिवीजन का आयोजित हो रहा नवादा में लीग मैच, 16 टीमों ने लिया हिस्सा 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिविजन क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में सोमवार को वारिसलीगंज का मुकाबला चैलेंजर क्रिकेट क्लब, नवादा से हुआ।

वारिसलीगंज की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें विवेक के शानदार 102 रन, राहुल के 96 एवं कुश के 37 रनों की मदद से पूरी टीम निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 335 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाजी करते हुए चैलेंजर क्रिकेट नवादा के गेंदबाज दीपक एवं आदित्य ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया। चैलेंजर क्रिकेट क्लब नवादा के तरफ से दीपक चौधरी ने 48, सूरज ने 32 एवं आदित्य राज ने 20 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी करते हुए वारसलीगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मनीष ने तीन रूपेश ने दो तथा तुलसी ने एक खिलाड़ियों को आउट किया। इस तरह से वारसलीगंज क्रिकेट क्लब ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब नवादा को 163 रनों के बड़े अंतर से मैच को हरा दिया।

सोमवार के मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले राहुल को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी दी गई। वहीं मैच में अंपायरिंग की भूमिका में आशीष पटेल एवं अजय कुमार थे। मैच के सफल संचालन में डीसीए के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी,

उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, सचिव मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक मनीष कुमार गोविंद तथा राजेश कुमार मैच के सफल आयोजन में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page