राणी सती देवी दादी जी महारानी है…… के भक्ति गीतों पर झूमे मारवाड़ी समाज की महिलाएं, पढ़ें पूरी खबर 

शहर के श्री शक्ति धाम मंदिर श्री अग्रसेनभवन में मारवाड़ी समाज के कुल देवी राणी सती दादी जी का 9वां स्थापना दिवस पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनी, हुई पूजा-अर्चना

Report by Nawada News Xpress 
नवादा / सूरज कुमार

राणी सती देवी दादी जी महारानी है…….. और श्यामा मेरो प्यारे……..जैसी भक्ति गीतों पर दिनों भर मारवाड़ी समाज की महिलाएं भक्ति भाव में झूमते उठी।

रविवार को नवादा में 9वां स्थापना दिवस को वार्षिकोत्सव के रुप में नगर के पुरानी जेल रोड स्थित श्री शक्ति धाम श्री अग्रसेनभवन में बनी देवी राणी सती दादी जी के मंदिर में भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।

मारवाड़ी समाज के लोगों की कुल देवी राणी सती दादी जी के पूजनोत्सव में दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सबसे पहले श्री गणेश वंदना करते हुए भक्ति जागरण का कार्यक्रम शाम तक चलता रहा।

तत्पश्चात महाआरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। भक्ति जागरण में पटना से आये कोमल देवरा और राजेश देवरा की टीम ने भक्ति गीतों का ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग झूम उठे।

इस दौरान ज्योत दादी जी का चरित्र वर्णन में सती होकर शक्ति के रूपेण राणी सती दादी जी के रूप में विराजमान रहने को कलाकारों ने संगीत के माध्यम से सुनाया। साथ ही दादी जी का भव्य श्रृंगार व छप्पन भोग भी किया गया।

बताया गया है कि नवादा में आज के ही दिन राणी सती दादी जी की स्थापना किया गया था। जिसको लेकर मारवाड़ी समाज के लोग अपने कुल देवी राणी सती दादी जी की पूजा-अर्चना व भजनोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया।

बता दें कि नवादा स्थित अग्रसेन भवन में आज ही के दिन दादी जी की स्थापना हुई थी, जिसको लेकर प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। मौके पर मारवाड़ी समजा के दर्जनों महिला व पुरुष लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page