वाहन चला रहे हैं तो हो जाएं सावधान, नवादा की चौक-चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर

नवादा की चौक-चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर

त्यौहार से पहले सड़कों पर बढ़ी सख्ती, एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर जिलेभर में चला विशेष जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों के साथ शराब के अवैध परिवहन पर भी रही पैनी निगाह

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। त्योहारों के बीच जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर नवादा पुलिस ने मंगलवार को अपनी सक्रियता बढ़ा दी। अपराध नियंत्रण और शराब के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

ads

पुलिस की टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर बाजार और संवेदनशील मार्गों तक मोर्चा संभालते हुए गुजरने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात, चालक की पहचान और वाहन से संबंधित अन्य बिंदुओं की जांच की गई।

ads

संदिग्ध गतिविधियों की आशंका वाले वाहनों की विशेष निगरानी करते हुए पुलिसकर्मियों ने उनकी तलाशी भी ली।शराब तस्करी पर खास फोकसमद्य निषेध कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब के संभावित अवैध परिवहन पर विशेष ध्यान दिया।

advertisment

संदिग्ध वाहनों और उनके सामान की गहन जांच की गई, ताकि शराब की तस्करी अथवा आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की पहचान की जा सके।

ads

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ी चौकसीअभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, संपर्क मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बनी रही। पुलिस की अचानक बढ़ी सक्रियता से सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों में भी सतर्कता दिखी। अधिकारियों का कहना है कि अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

advertisement
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page