एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, मोदी, शाह और ज्ञानेश का फूंका पुतला

इंडिया गठबंधन

मतदाता सूची से हटाए गए नाम बहाल करने समेत कई मांगों को लेकर नवादा में विरोध, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के तहत गुरुवार को नवादा नगर थाना के समीप प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की गई।

ads

प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर पर रोक लगाओ, एसआईआर के बाद हुए बिहार चुनाव को रद्द करो, मतदाता सूची से कटे नाम बहाल करो और वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए।

ads

कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं राजद की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में भी एसआईआर के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन और प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया था।

advertisment

वहीं भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह खेग्रामास जिला सचिव अजित कुमार मेहता ने कहा कि गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की आशंका लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पसंद के मतदाताओं को चुनने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।

ads

नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ अब संघर्ष तेज किया जाएगा और आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की जरूरत है। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची से हटाए गए पात्र नागरिकों के नाम बहाल करने तथा चुनाव संबंधी पुरानी व्यवस्था को बहाल करने की मांग की।

advertisement

मौके पर जगदीश प्रसाद चौहान, सुदामा देवी, महावीर मांझी, रमेश पासवान, श्रीकांत महतो, नरेंद्र प्रसाद सिंह, मेवालाल राजवंशी, प्रमोद यादव, टुनटुन तांती, गोप गुट के नेता कामरेड दिनेश प्रसाद, रामनन्दन मांझी, गजाधर मांझी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page