हिसुआ में जेवर व्यवसायी पर गोलीबारी, 9,600 रुपये छीने, जांच में जुटी पुलिस

9,600 रुपये छीने

दुकान बंद कर घर लौटते समय घर के पास अपराधियों ने चलायी गोली

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। हिसुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे जेवर व्यवसायी प्रमोद वर्मा पर गोली चला दी। घर के समीप हुई इस वारदात से वह बाल-बाल बच गए। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

ads

बताया जाता है कि वार्ड नंबर 8 निवासी प्रमोद वर्मा सोमवार की देर शाम अपनी जेवर दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घर के समीप पहुंचे, पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने अचानक उन पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग से वे सहम गए। गोली उनके कान के किनारे से होकर निकल गई।

ads

पीड़ित के अनुसार 9,600 रुपये और थैला छीना
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अपराधी उनके पास रहे 9 हजार 600 रुपये और थैला छीनकर फरार हो गए। गोली चलाने के बाद अपराधियों के भाग जाने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

advertisment

वारदात की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है।

ads

साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना को लेकर सदर एसडीपीओ-2 राहुल सिंह ने बताया कि अज्ञात लूटेरों द्वारा उक्त व्यवसायी से लूटपाट की गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी। उन्होंने कहा कि व्यवसायी को गोली नहीं लगी है।

advertisement

गौरतलब हो कि त्योहारों का सीजन शुरू होने से पूर्व अपराधियों द्वारा लूट और छिनतई की घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page